BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Navami • गोरखपुर / बड़हलगंज • 27-03-2026

नवमी पर मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़, जगह-जगह भंडारे का आयोजन

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में चैत्र रामनवमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान राम और हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, आरती और भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिरों के साथ-साथ आश्रमों और घरों में भी 'भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी' की चौपाइयां गूंजती रहीं।

Image Source Here...

शुक्रवार को पूरे जिले में प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव का उत्साह देखा गया। दोपहर में मंदिरों में घंटे-घड़ियाल बजाकर भगवान का पूजन किया गया। इस दौरान भजन-कीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। बड़हलगंज उपनगर स्थित श्री राम-जानकी व हनुमान मंदिर में दोपहर में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां घंटे-घड़ियाल के साथ राघवेंद्र सरकार का पूजन हुआ, जिसके बाद आरती संपन्न होते ही 'श्री राम' के जयकारे गूंज उठे। इसी तरह लेटाघाट स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भी भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया गया, जहां आरती-पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

विचित्र वीर हनुमान मंदिर बाछेपर और नई व पुरानी हनुमानगढ़ी मंदिर में भी श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया। इन स्थानों पर हवन-पूजन के साथ भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया गया। भगवान राम और हनुमानजी के पूजन के बाद भंडारे में आए भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

Image Source Here...

इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, संतोष जायसवाल, तारकेश्वर वर्मा, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, पुरुषोत्तम जायसवाल, अजय सर्राफ, चंदन मोदी, सुभाष विश्वकर्मा, रिंकू शर्मा, गोपी पटवा, दीपक शर्मा, हिमांशु गौड़, उमेश यादव, मनोज निगम, विकास गौड़, राजू दुबे, बसंत गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस