BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 19-09-2026

छेड़खानी के आरोप को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई घायल

पिपरौली : गीडा क्षेत्र के छोटी कैली में 16 सितंबर की रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने 17 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी का आरोप लगाया, जबकि दूसरे पक्ष ने बाइक से टक्कर के विवाद के बाद करीब एक दर्जन लोगों पर घर में घुसकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंभीर रूप से घायल लोगों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

एक पक्ष की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 16 सितंबर को इंटर कॉलेज पढ़ने गई थी। दोपहर में बनौड़ा और बेलवा डाड़ी के बीच गांव जाने वाली सड़क पर पहुंची तो आरोप है कि वहां पहले से मौजूद एक युवक ने उसे अकेला देखकर रास्ते में रोक लिया। उसने मोबाइल नंबर मांगते हुए बात करने के लिए कहा। किशोरी ने नंबर देने से मना किया तो आरोप है कि युवक ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी। घर पहुंचकर किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन युवक के घर उलाहना देने पहुंचे तो आरोप है कि गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू कर दी गई। जान से मारने और किशोरी की जिंदगी बर्बाद करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। इस मामले में आशुतोष पुत्र राकेश, राजेश व राकेश पुत्र बालिकरण, छोटू पुत्र चंद्रशेखर, विश्वनाथ पुत्र सोहरत और रामसफल पुत्र वीरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

दूसरे पक्ष के कैली निवासी छोटू निषाद ने तहरीर में बताया कि उनका बेटा रामसकल रास्ते से जा रहा था। इसी दौरान गांव का एक युवक बाइक लेकर आया और उसे टक्कर मार दी। विरोध करने पर विवाद हुआ। आरोप है कि इसी रंजिश में 16 सितंबर की रात करीब एक दर्जन लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए और परिजनों के साथ मारपीट की। मारपीट में राकेश, राजेश, छोटू, रामसकल, विश्वनाथ और आशुतोष के गंभीर रूप से घायल होने का आरोप है। हमलावरों पर घर के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ करने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुनील, रमेश, महेश, गंगाधर, नारद, नीतिश, अरविंद, सचिन, मानसिंह, अवधेश के पुत्र, मोहन समेत 10 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा, घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कर रही।


Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:18
गोरखपुर : रामगढ़ ताल किनारे लेटी असहाय वृद्ध महिला की चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराया गुरुद्वारा भगत कबीरजी, मगहर की कोआर्डिनेटर जसवीन कौर ने, राहगीरों ने की सराहना
गोरखपुर : अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ ने किया IMA के चैरिटेबुल ब्लड सेंटर का लोकार्पण
गोरखपुर : डिप्टी मेयर के पति और पूर्व पार्षद ब्रजेश सिंह छोटू को सोशल मीडिया पर धमकाने के आरोप में जेल गया रजत चौधरी की जेल से बीती रात हुई रिहाई, समर्थकों में उत्साह
गोरखपुर : CM योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र शब्दावली का प्रयोग करने के आरोप में आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा के खिलाफ पुलिस को मिली 4 तहरीर
गोरखपुर : प्रसिद्ध समाजसेवी आलोक अग्रवाल ने गोला क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों में बँटवाई अनूठी राहत किट, वाटरप्रूफ, साँप-बिच्छू से बचाव सहित सोलर लाइट-पंखे की सुविधा है इस किट के टेंट में
गोरखपुर : नैनो बबल तकनीक के इस्तेमाल से रामगढ़ ताल के पानी को साफ करेगा GDA
गोरखपुर : खोराबार क्षेत्र के डांगीपार स्थित निर्माणाधीन स्कूल भवन में करंट लगने से 7 वर्षीय मासूम अंकुश की मौत
गोरखपुर ; एसटीएफ ने किया असलहा नेटवर्क का खुलासा, कैंट क्षेत्र के व्ही पार्क के निकट पकड़े गए 5 तस्कर, इंस्टाग्राम से बेचते थे असलहा, 4 पिस्टल,4 मैगजीन, एक रिवाल्वर और 5 जिंदा कारतूस बरामद
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पँहुचे CM योगी आदित्यनाथ, बाबा गोरक्षनाथ और गुरु अवैद्यनाथ जी के पावनस्थली पहुँच किया पूजन-अर्चन
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐलान-चुनाव से पहले 1 लाख सरकारी नौकरी देंगे, 9 लाख दे चुके हैं, 19 सितंबर से होगी शुरुआत
गोरखपुर : CM योगी ने गोरखपुर में किया IMA के चैरिटेबल ब्लड सेंटर और GDA के पांचवे कल्याण मंडपम का लोकार्पण
गोरखपुर : CM योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी सैकड़ों फरियादियों की समस्याए, अधिकारियों को दिये वाजिब कार्रवाई के आदेश
गोरखपुर : भगवान विश्वकर्मा जयंती के मौके पर CM योगी पहुंचे श्री विश्वकर्मा पंचायत मंदिर, पूजा अर्चना की।
सपा नेत्री काजल निषाद पर FIR