उत्तर प्रदेश के किसानों की बल्ले-बल्ले, 50 प्रतिशत छूट पर मिलेंगे गेहूं-चना के बीज
गोरखपुर : रबी की बोआई के लिए कृषि विभाग किसानों को अनुदान पर कृषि बीज उपलब्ध करा रहा है। किसान ऑनलाइन आवेदन कर इसका लाभ ले सकते हैं। विभिन्न प्रकार के बीज के लिए तमाम किसानों ने आवेदन भी कर दिया है। सरकार की ओर से किसानों को निर्धारित मूल्य का 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। कृषि विभाग की ओर से गेहूं, चना, मटर, मसूर समेत अन्य बीज अनुदान पर उपलब्ध कराया जाता है। जिले के लिए 22191 क्विंटल गेहूं के बीज में से 1014 क्विंटल की बुकिंग किसानों ने कर ली है। 27 क्विंटल चना के सापेक्ष आठ क्विंटल, 92 क्विंटल मटर के सापेक्ष पांच क्विंटल, 110 क्विंटल मसूर के बीज के सापेक्ष 80 किलोग्राग व 18 क्विंटल राई सरसो बीज के सापेक्ष 22 किलोग्राम की बुकिंग किसानों की ओर से की गई है। इस योजना के लाभ के लिए किसानों को आनलाइन आवेदन कर करना होता हैं। कृषि विभाग की ओर से मुफ्त में भी बीज उपलब्ध कराया जाता है। तोरिया के 500 पैकेट के लिए 521, चना के 200 पैकेट के लिए 217, मदर के 150 पैकेट के लिए 183 किसानों ने आवेदन किया था। लाटरी से पात्र किसानों का चयन कर बीज वितरण कर दिया गया है।