BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 04-11-2026

गोरखपुर में भाजपा की पदयात्रा, डायवर्जन जारी, बदले रास्तों ने निकलेंगे वाहन

गोरखपुर : महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम और पदयात्रा के चलते बुधवार को शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। यातायात पुलिस ने सुबह 7 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक डायवर्जन लागू किया है। इस दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों से निकाला जाएगा। नौसड़ से फलमंडी मार्ग पर दोपहर की नो-एंट्री भी नहीं खुलेगी। कार्यक्रम में आने वाली बसों, कारों और दोपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग तय की गई है। एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों को डायवर्जन से छूट रहेगी। टीपी नगर से टीडीएम अहलादपुर होकर बेतियाहाता जाने वाले व्यावसायिक वाहन रुस्तमपुर और पैडलेगंज होकर जाएंगे। शास्त्री चौराहे से कचहरी चौराहे की ओर वाहन नहीं जाएंगे। इन्हें अंबेडकर चौराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।घोष कंपनी से टाउनहॉल जाने वाले वाहन शास्त्री चौराहे की ओर जाएंगे। अग्रसेन तिराहे से टाउनहॉल जाने वाले वाहन जुबली तिराहा और बक्शीपुर होकर जाएंगे। विजय चौराहे से गणेश चौराहे जाने वाले वाहन सुमेर सागर की ओर डायवर्ट होंगे। सिटी मॉल तिराहे से गणेश चौक की ओर वाहन नहीं जाएंगे। इन्हें कार्मल गली रोड से भेजा जाएगा। आयकर भवन तिराहे से हरिओमनगर तिराहे जाने वाले वाहन पुराने आरटीओ तिराहे की ओर जाएंगे। अंबेडकर चौराहे से तमकुही तिराहे जाने वाले वाहन छात्रसंघ चौराहा और रुस्तमपुर होकर जाएंगे। असुरन चौराहे से काली मंदिर की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इन्हें कौवाबाग, रेलवे अंडरपास और मोहद्दीपुर होकर भेजा जाएगा। ऑटो और ई-रिक्शा धर्मशाला अंडरपास से जाएंगे। हड्डी माई तिराहे से टाउनहॉल जाने वाले वाहन अग्रसेन तिराहे होकर जाएंगे। पुलिस लाइन तिराहे से काली मंदिर तिराहे की ओर वाहन नहीं जाएंगे। इन्हें रोडवेज तिराहे से भेजा जाएगा। यातायात तिराहे से पुलिस लाइन जाने वाले वाहन महाराणा प्रताप मूर्ति तिराहे की ओर डायवर्ट होंगे। नौसड़ से फलमंडी मार्ग पर दोपहर 12 से 2 बजे तक खुलने वाली नो-एंट्री 4 नवंबर को नहीं खुलेगी। महेवा मंडी और बरगदवां की ओर से आने वाले भारी वाहनों के लिए भी दोपहर की नो-एंट्री बंद रहेगी। यह प्रतिबंध रात 11 बजे तक लागू रहेगा। कार्यक्रम में आने वाली बसों की पार्किंग विश्वविद्यालय मैदान के अंदर होगी। कारों के लिए गोरखपुर क्लब, नेपाल क्लब, पुलिस कार्यालय, विश्वविद्यालय पुलिस चौकी के बगल का खाली मैदान, कचहरी क्लब और मल्टीलेवल पार्किंग तय की गई है। दोपहिया वाहन हरिओमनगर चौराहे के पास पीएनबी बैंक के बगल वाली गली में खड़े किए जाएंगे। यातायात पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
14:37
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।
गोरखपुर : परंपरागत भव्यता के साथ निकला गोरक्षपीठाधीश्वर का विजयादशमी शोभा यात्रा, बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठे थे पीठाधीश्वर महंत और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर : विजयादशमी यात्रा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो नारी की गरिमा तार-तार करेगा, उसका रावण जैसा हाल होगा
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी ने शोभायात्रा बीच में रोक एम्बुलेंस को दिया रास्ता, सर्वत्र हो रही इसकी सराहना
गोरखपुर : शोभायात्रा के दौरान प्रदेश के कोने-कोने से आए कलाकारों ने किया कला प्रदर्शन
गोरखपुर : अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया मुख्यमंत्री योगी का अभिनंदन
गोरखपुर : डीएम के आदेश पर बुधवार को जिले के 12 वीं तक के सभी बोर्डों के स्कूलो में रहेगा अवकाश
गोरखपुर : दो दिन आंधी-बारिश के आसार, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड
गोरखपुर : सैलून संचालक सुसाइड केस में मकान मालिक और पत्नी अरेस्ट
गोरखपुर : सांसद रवि किशन ने सांवरिया क्लॉथ बाजार का उद्घाटन किया, गोरखनाथ रोड पर चौथी शाखा खुली
गोरखपुर : बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री कमलेश के पिता का निधन
गोरखपुर : गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन में बीजेपी के ध्रुव त्रिपाठी ने चौथी बार जीत दर्ज की, निर्दल राजीव यादव ने दी कड़ी टक्कर, 307 मतों से जीते
गोरखपुर : pet परीक्षा के मद्देनजर जिले के स्कूलों में 30 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दिया आदेश
गोरखपुर : नगर निगम ने शुरू की दीपावली-छठ की तैयारी, नगर आयुक्त बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं; 15 दिन तक सबकी छुट्टियां रद्द