BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 10-10-2026

गोरखपुर में 12 अक्टूबर से EVM की जांच

गोरखपुर : विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिले में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) 12 अक्टूबर से शुरू होगी। यह प्रक्रिया मण्डलीय राजस्व प्रशिक्षण विद्यालय, असुरन स्थित ईवीएम वेयरहाउस के हाल में पूरी की जाएगी। जांच के दौरान राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे, ताकि पूरी प्रक्रिया की निगरानी की जा सके। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्यीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों की बैठक में उन्हें जांच प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी दी गई। बताया गया कि पुराना कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम वेयरहाउस से बैलेट यूनिट (बीयू), कंट्रोल यूनिट (सीयू) और वीवीपैट मशीनों को सशस्त्र पुलिस बल की निगरानी में असुरन स्थित वेयरहाउस पहुंचाया जा रहा है। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। प्रथम स्तरीय जांच निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ईवीएम निर्माता कंपनी के इंजीनियरों की ओर से की जाएगी। पूरी प्रक्रिया एफएलसी सुपरवाइजर एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जयप्रकाश की निगरानी में संपन्न होगी। इसमें राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।


Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:23
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : बेटी ने जीता गोल्ड मेडल, पिता साइबर ठगी में गिरफ्तार, चिलुवाताल पुलिस ने की गिरफ्तारी,साथ में चार और धराए
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार