BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Saryu River • गोरखपुर / बड़हलगंज • 10-06-2026

सरयू नदी की धारा मोड़ने की तैयारी, ज्ञानकोल-बगहा तटबंध पर बनेगा खड़ंजा मार्ग, ड्रेजिंग का प्रस्ताव भेजा जाएगा

रूरल न्यूज नेटवर्क। चिल्लूपार क्षेत्र में सरयू नदी के कटान से प्रभावित गांवों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। प्रशासन ने मूसाडोही, बगहा देवार से संगम नोज तक नदी की ड्रेजिंग (खुदाई) कर धारा को नियंत्रित करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। इसके साथ ही ज्ञानकोल से बगहा तक तटबंध पर खड़ंजा मार्ग बनाने का प्रस्ताव भी तैयार किया जाएगा।

Image Source Here...

हाल ही में जिलाधिकारी ने चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ ज्ञानकोल, पटना, बगहा देवार और दिस्तौलिया में चल रहे कटान-रोधी एवं तट संरक्षण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। लगभग 21 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे इन कार्यों की समीक्षा के दौरान, अधिकारियों को तटबंध पर खड़ंजा मार्ग निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। सिंचाई विभाग वित्तीय वर्ष 2026-27 में ड्रेजिंग परियोजना का नया प्रस्ताव शासन को भेजने की तैयारी में है। इस प्रस्ताव के तहत नदी की तलहटी की खुदाई कर जल प्रवाह को व्यवस्थित किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर धारा को भी मोड़ा जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि इससे कटान प्रभावित क्षेत्रों पर नदी का दबाव कम होगा और वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान मिल सकेगा। मूसाडोही, बगहा देवार से संगम नोज तक ड्रेजिंग परियोजना का प्रस्ताव पहले भी शासन को भेजा गया था। उस समय लगभग 21 करोड़ रुपये की कटान-रोधी एवं तट संरक्षण परियोजना के साथ ड्रेजिंग योजना भी प्रस्तावित थी।

Image Source Here...

हालांकि, शासन ने प्राथमिकता के आधार पर कटान-रोधी कार्यों को मंजूरी दी थी। वर्तमान में तट संरक्षण और बोल्डर पिचिंग का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। ज्ञानकोल से बगहा तक तटबंध पर खड़ंजा मार्ग बनने से कटान-रोधी कार्यों की निगरानी, रखरखाव और निर्माण सामग्री के परिवहन में सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों का भी मानना है कि यह मार्ग बनने से आवागमन आसान होगा और बाढ़ तथा कटान के समय राहत कार्यों में तेजी आएगी।

अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में चल रही 21 करोड़ रुपये की कटान-रोधी परियोजना और भविष्य में प्रस्तावित ड्रेजिंग योजना के संयुक्त प्रभाव से सरयू नदी के किनारे बसे ज्ञानकोल, पटना, बगहा देवार और आसपास के तमाम गांवों को लंबे समय तक सुरक्षा मिल सकेगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:13
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस