गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
रेडियो
टीवी
आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
बड़हलगंज
/ प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर सस्पेंड,...
• gorakhpur, cm yogi, Primary school
•
गोरखपुर / बड़हलगंज
• 14-05-2026
प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर सस्पेंड, सहायक अध्यापिका से बदसलूकी करने और जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप
रूरल न्यूज नेटवर्क।बड़हलगंज
क्षेत्र के भीटी बाल स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात हेडमास्टर हरिलाल निषाद को
सहायक अध्यापिका से बदसलूकी करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया
गया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने उन्हें निलंबन के बाद बीआरसी गोला से संबद्ध कर
दिया है।
सहायक अध्यापिका ने जिला
बेसिक शिक्षा अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर को शिकायत पत्र देकर आरोप
लगाया था कि हेडमास्टर पिछले पांच महीनों से उनके साथ बदसलूकी कर रहे थे। विरोध
करने पर भी वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। आरोप है कि उन्होंने जातिसूचक शब्दों
का इस्तेमाल करते हुए अभद्रता की और शिकायत करने पर जान-माल की धमकी भी दी।
Image Source Here...
शिकायत मिलने के बाद 30 अप्रैल 2026 को त्रिसदस्यीय
जांच समिति गठित की गई। समिति ने विद्यालय पहुंचकर स्थलीय जांच की और वहां तैनात
कर्मचारियों, रसोइया, आंगनबाड़ी सहायिका तथा
छात्रों के बयान दर्ज किए। जांच में हेडमास्टर का व्यवहार और बातचीत का तरीका
गरिमा के अनुरूप नहीं पाया गया।
जांच रिपोर्ट में कहा गया
कि घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला, लेकिन पीड़िता द्वारा
तत्काल विरोध दर्ज कराना,
लिखित शिकायत देना और विद्यालय के अन्य कर्मचारियों द्वारा
विवाद की पुष्टि किए जाने से आरोपों को बल मिला। समिति ने यह भी उल्लेख किया कि
आरोपी शिक्षक के खिलाफ पहले भी इसी तरह के आचरण की शिकायतें सामने आ चुकी हैं।
संयुक्त जांच समिति की
रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने प्रथम दृष्टया आरोपों को सही मानते हुए हेडमास्टर
हरिलाल निषाद को निलंबित कर दिया। मामले की विस्तृत जांच के लिए खंड शिक्षा
अधिकारी गोला उदय शंकर राय को जांच अधिकारी बनाया गया है। निलंबन अवधि के दौरान
नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
Share On :
×
15:16
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा