BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 19-09-2026

असलहा तस्करी नेटवर्क में बंटी थी जिम्मेदारी, कमीशन पर पहुंचाते थे पिस्टल

गोरखपुर : लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़े बताए जा रहे असलहा तस्करों से पूछताछ में एसटीएफ को नेटवर्क के भीतर काम के बंटवारे की जानकारी मिली है। जांच में सामने आया कि इसमें शामिल सभी लोग सीधे खरीद-बिक्री नहीं करते थे। गिरोह के कुछ गुर्गे असलहा लाने, कुछ स्थानीय स्तर पर पहुंचाने और कुछ बताए गए व्यक्ति तक पिस्टल पहुंचाने का काम करते थे। इसके बदले उन्हें कमीशन मिलता था। एसटीएफ इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह के अनुसार, जेल भेजे गए आरोपी अजीत यादव ने बताया कि श्रेयांश यादव और अंकित अग्रवाल उसे पिस्टल उपलब्ध कराते थे। इसके बाद दोनों जिन लोगों के नाम बताते थे, वह उन्हें असलहा पहुंचाता था। इसके बदले उसे प्रति पिस्टल कम से कम दो हजार रुपये मिलते थे। उसने तीन से चार साल से इस गतिविधि में शामिल होने और गोरखपुर व देवरिया में पिस्टल पहुंचाने की बात बताई। ऐसे ही अभिषेक गौड़ उर्फ भेली ने पूछताछ में बताया था कि वह शशांक पांडेय, अंकित और श्रेयांश के साथ मध्यप्रदेश जाकर असलहा लेने जाता था। बाद में उसकी बिट्टू इंदौरी से सीधे बातचीत होने लगी। श्रेयांश के कहने पर वह पिस्टल लेकर बताए गए व्यक्ति तक पहुंचाता था। उसने भी चार से पांच साल से इस गतिविधि में शामिल होने की बात कही। राहुल गुप्ता ने बताया कि वह पहली बार श्रेयांश और अभिषेक गौड़ के साथ मध्यप्रदेश पिस्टल लेने गया था। उसने अधिक आमदनी के लालच में इस धंधे से जुड़ने की बात कही। पूछताछ में यह भी सामने आया कि नेटवर्क के कुछ सदस्य असलहों को दूसरे राज्यों तक ले जाने में शामिल थे। श्रेयांश ने अपने, अंकित अग्रवाल और सुमित कुमार दिलावर के हरियाणा और महाराष्ट्र तक पिस्टल ले जाकर बेचने की बात बताई है। एसटीएफ इन बयानों की स्वतंत्र पुष्टि कर रही है। जांच में असलहों के गंभीर अपराधों में इस्तेमाल की कड़ी भी सामने आई है। अभिषेक प्रजापति उर्फ अभी ने पूछताछ में बताया कि उसके जरिए बेची गई कुछ पिस्टल से हत्या और हत्या के प्रयास के मामले हुए थे और उन मामलों में वह जेल भी गया था। उसने विकास उर्फ विक्की ठाकुर के साथ मध्य प्रदेश जाकर पिस्टल लेने की बात भी बताई है। एसटीएफ अब संबंधित मुकदमों और इन दावों के बीच संबंध की पड़ताल कर रही है। पूछताछ में श्रेयांश ने प्रमोद यादव के लिए भी हत्या के इरादे से पिस्टल खरीदने की बात बताई है। एसटीएफ इस दावे की भी जांच कर रही है। सप्लाई करने वालों की भूमिका भी जांच के घेरे में: पूछताछ में सामने आया कि नेटवर्क के कुछ सदस्य पिस्टल उपलब्ध कराने के बजाय उन्हें बताए गए लोगों तक पहुंचाने का काम करते थे। अजीत ने बताया कि श्रेयांश व अंकित से पिस्टल लेकर वह उनके बताए लोगों तक पहुंचाता था। 

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:22
गोरखपुर : रामगढ़ ताल किनारे लेटी असहाय वृद्ध महिला की चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराया गुरुद्वारा भगत कबीरजी, मगहर की कोआर्डिनेटर जसवीन कौर ने, राहगीरों ने की सराहना
गोरखपुर : अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ ने किया IMA के चैरिटेबुल ब्लड सेंटर का लोकार्पण
गोरखपुर : डिप्टी मेयर के पति और पूर्व पार्षद ब्रजेश सिंह छोटू को सोशल मीडिया पर धमकाने के आरोप में जेल गया रजत चौधरी की जेल से बीती रात हुई रिहाई, समर्थकों में उत्साह
गोरखपुर : CM योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र शब्दावली का प्रयोग करने के आरोप में आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा के खिलाफ पुलिस को मिली 4 तहरीर
गोरखपुर : प्रसिद्ध समाजसेवी आलोक अग्रवाल ने गोला क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों में बँटवाई अनूठी राहत किट, वाटरप्रूफ, साँप-बिच्छू से बचाव सहित सोलर लाइट-पंखे की सुविधा है इस किट के टेंट में
गोरखपुर : नैनो बबल तकनीक के इस्तेमाल से रामगढ़ ताल के पानी को साफ करेगा GDA
गोरखपुर : खोराबार क्षेत्र के डांगीपार स्थित निर्माणाधीन स्कूल भवन में करंट लगने से 7 वर्षीय मासूम अंकुश की मौत
गोरखपुर ; एसटीएफ ने किया असलहा नेटवर्क का खुलासा, कैंट क्षेत्र के व्ही पार्क के निकट पकड़े गए 5 तस्कर, इंस्टाग्राम से बेचते थे असलहा, 4 पिस्टल,4 मैगजीन, एक रिवाल्वर और 5 जिंदा कारतूस बरामद
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पँहुचे CM योगी आदित्यनाथ, बाबा गोरक्षनाथ और गुरु अवैद्यनाथ जी के पावनस्थली पहुँच किया पूजन-अर्चन
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐलान-चुनाव से पहले 1 लाख सरकारी नौकरी देंगे, 9 लाख दे चुके हैं, 19 सितंबर से होगी शुरुआत
गोरखपुर : CM योगी ने गोरखपुर में किया IMA के चैरिटेबल ब्लड सेंटर और GDA के पांचवे कल्याण मंडपम का लोकार्पण
गोरखपुर : CM योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी सैकड़ों फरियादियों की समस्याए, अधिकारियों को दिये वाजिब कार्रवाई के आदेश
गोरखपुर : भगवान विश्वकर्मा जयंती के मौके पर CM योगी पहुंचे श्री विश्वकर्मा पंचायत मंदिर, पूजा अर्चना की।
सपा नेत्री काजल निषाद पर FIR