BREAKING NEWS
अखिलेश यादव 18 को चौरीचौरा से चुनाव का कर सकते हैं शंखनाद
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 07-11-2026

गोरखपुर में रवि किशन का अखिलेश पर तंज, बोले- 27 का सपना मत देखें

गोरखपुर : सांसद रवि किशन ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल जी का एक रॉकेट है, जो अनगिनत बार लॉन्च हो चुका है। जहां तक उन्हें जानकारी है, यह 99वीं बार लॉन्च हुआ है। आखिरी बार रामलीला मैदान में लॉन्च हुआ था। चीन के रॉकेट की तरह यह भी फुस्स हो रहा है। वहीं, अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सपना देखना अच्छी बात है, लेकिन उनका 2027 में मुख्यमंत्री बनने का सपना पूरा नहीं होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही बनेंगे और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनेगी।रवि किशन ने कहा कि मैं संसद में अखिलेश का साथी हूं और जमीन पर घूमकर जनता का रुख देख रहा हूं। उन्होंने दावा किया कि पूरे देश में जनता के जवाब से इंडी गठबंधन के नेता परेशान हैं।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम और लोकप्रियता का जिक्र करते हुए उन्होंने विपक्ष को चुनौती दी कि अगर मोदी जी को हराना है तो चुनाव के मैदान में उतरकर मुकाबला करें। तख्तापलट और रिजीम चेंज जैसी बातें करने से कुछ नहीं होगा।  रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 365 दिन, 18-18 घंटे काम करते हैं। विपक्ष के नेताओं में इतनी मेहनत करने की क्षमता नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग सुबह 11-12 बजे सोकर उठते हैं और 15 दिन काम करने के बाद छुट्टी चाहते हैं।राजकुमारों वाला समय अब चला गया है। मोदी जी एक मजदूर की तरह काम करते हैं। उनसे मुकाबला करना है तो मेहनत और चुनाव के मैदान में मुकाबला करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को हराने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ना चाहिए। ओछी राजनीति, तख्तापलट और रिजीम चेंज जैसी बातें बंद होनी चाहिए।  सांसद रवि किशन ने वनटांगिया गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिवाली मनाने की परंपरा का जिक्र करते हुए कहा कि महाराज जी का इस गांव से पुराना जुड़ाव है। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट के आगे कुसम्ही जंगल के पास स्थित वनटांगिया गांव के लोगों को पहले बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिलती थीं। उनके पास न आधार कार्ड था, न बिजली, पानी और सड़क जैसी सुविधाएं थीं। पिछली सरकारों ने उनकी तरफ ध्यान नहीं दिया। रवि किशन ने कहा कि जब योगी आदित्यनाथ सांसद थे, तभी उन्हें वनटांगिया समुदाय की स्थिति के बारे में जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने गांव के लोगों के बीच जाना शुरू किया और अपनी सांसद निधि, निजी संसाधनों और ट्रस्ट के माध्यम से उनकी मदद की। धीरे-धीरे गांव में विकास के काम हुए। आज केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय की ओर से गांव में लाखों लीटर क्षमता का पानी का टैंक भी शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि वनटांगिया समुदाय के लोग भी भारतीय हैं, लेकिन लंबे समय तक उन्हें ऐसा महसूस कराया गया, जैसे वे समाज और व्यवस्था का हिस्सा ही नहीं हैं। योगी आदित्यनाथ ने उनके जीवन में बदलाव लाने का काम किया। यही वजह है कि गांव के लोग उन्हें भगवान की तरह मानते हैं और प्यार से बाबा बुलाते हैं। रवि किशन ने कहा कि दिवाली पर जब योगी आदित्यनाथ गांव पहुंचते हैं तो लोग खुशी से कहते हैं- 'बाबा आ गइलन, बाबा आ गइलन।' मुख्यमंत्री के लिए वनटांगिया गांव के लोगों का यह लगाव ही उन्हें हर साल वहां खींचकर ले जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कितने भी बड़े कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं, लेकिन दिवाली के दिन वह वनटांगिया गांव जाना नहीं भूलते।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
21:20
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।
गोरखपुर : परंपरागत भव्यता के साथ निकला गोरक्षपीठाधीश्वर का विजयादशमी शोभा यात्रा, बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठे थे पीठाधीश्वर महंत और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर : विजयादशमी यात्रा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो नारी की गरिमा तार-तार करेगा, उसका रावण जैसा हाल होगा
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी ने शोभायात्रा बीच में रोक एम्बुलेंस को दिया रास्ता, सर्वत्र हो रही इसकी सराहना
गोरखपुर : शोभायात्रा के दौरान प्रदेश के कोने-कोने से आए कलाकारों ने किया कला प्रदर्शन
गोरखपुर : अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया मुख्यमंत्री योगी का अभिनंदन
गोरखपुर : डीएम के आदेश पर बुधवार को जिले के 12 वीं तक के सभी बोर्डों के स्कूलो में रहेगा अवकाश
गोरखपुर : दो दिन आंधी-बारिश के आसार, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड
गोरखपुर : सैलून संचालक सुसाइड केस में मकान मालिक और पत्नी अरेस्ट
गोरखपुर : सांसद रवि किशन ने सांवरिया क्लॉथ बाजार का उद्घाटन किया, गोरखनाथ रोड पर चौथी शाखा खुली
गोरखपुर : बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री कमलेश के पिता का निधन
गोरखपुर : गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन में बीजेपी के ध्रुव त्रिपाठी ने चौथी बार जीत दर्ज की, निर्दल राजीव यादव ने दी कड़ी टक्कर, 307 मतों से जीते
गोरखपुर : pet परीक्षा के मद्देनजर जिले के स्कूलों में 30 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दिया आदेश
गोरखपुर : नगर निगम ने शुरू की दीपावली-छठ की तैयारी, नगर आयुक्त बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं; 15 दिन तक सबकी छुट्टियां रद्द
गोरखपुर : नगर निगम की DCM ने महिला को रौंदा, मौत
गोरखपुर : धनतेरस-दिवाली पर तीन दिन ट्रैफिक डायवर्जन
अखिलेश यादव 18 को चौरीचौरा से चुनाव का कर सकते हैं शंखनाद