BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 15-09-2026

गोरखपुर में धूप और बादल से उमस बढ़ी

गोरखपुर : मंगलवार की सुबह से ही कभी धूप तो कभी बादल देखने को मिल रहा है। हल्की ठंडी हवाओं से गर्मी से काफी हद तक राहत है लेकिन नमी होने की वजह से उमस बरकरार है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय के अनुसार आने वाले 3-4 दिनों तक मौसम ऐसा ही बनेगा रहेगा। कभी- कभी छिटपुट बारिश देखने को मिलेगी। उनका कहना है कि 18 सितंबर को शहर और आसपास के एरिया में गरज चमक के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना है। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस महीने जिले में अबतक 43 मिमी बारिश हुई है। जबकि सितंबर में 221 मिमी औसत बारिश दर्ज की जाती है। आज शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि इस महीने में अधिकतर छिटपुट बरसात ही देखने को मिलेगी। हालांकि 18 से 22 और 25 से 27 सितंबर के बीच मौसम ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है। इन अवधियों में गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश हो सकती है, जबकि बाकी दिनों में बादल, उमस और हल्की फुहारें बनी रहेंगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी लेकिन नमी की वजह से उमस बढ़ेगी। 

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि ऐसे मौसम में बीमारियों का खतरा भी बढ़ने का डर बना रहता है। इसीलिए बच्चे से लेकर बूढों तक हर किसी को खास ख्याल रखना चाहिए। डॉक्टरों ने बताया कि ठंडा- गरम और बाहर का तला भुना खाने से बचना चाहिए। साथ ही धूप और बारिश में भीगने से बचाव के हर तरीके अपनाने चाहिए।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:23
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : गोरखपुर (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र संख्या 323 की रुक्मिणी देवी होंगी सपा प्रत्याशी ! रुक्मिणी स्व. फूलन देवी की सगी बहन है।