BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Rani Durgavati • गोरखपुर / बड़हलगंज • 10-06-2026

रानी दुर्गावती शौर्य दिवस 24 जून को, तैयारी बैठक, समाज से अधिक भागीदारी की अपील

रूरल न्यूज नेटवर्क मूलनिवासी आदिवासी आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव शंकर गोंड ने बड़हलगंज स्थित ग्रामीण मिनी स्टेडियम में रानी दुर्गावती शौर्य दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। यह आयोजन 24 जून को गोरखपुर में होना है। बैठक में कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने पर व्यापक चर्चा की गई।

Image Source Here...

राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवशंकर गोंड ने इस अवसर पर कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती भारतीय इतिहास की एक अमर नायिका थीं। उन्होंने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अदम्य साहस और वीरता का प्रदर्शन किया था। उनका बलिदान आज भी समाज को स्वाभिमान, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है। उन्होंने नई पीढ़ी तक महापुरुषों और वीरांगनाओं के इतिहास को पहुंचाना सभी का दायित्व बताया।

बैठक में जानकारी दी गई कि रानी दुर्गावती शौर्य दिवस का भव्य आयोजन 24 जून, बुधवार को प्रातः 10 बजे गोकुल अतिथि भवन, गोरखपुर में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में समाज के बुद्धिजीवी, युवा, महिलाएं और विभिन्न जनपदों से आने वाले प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस अवसर पर रानी दुर्गावती के जीवन, उनके संघर्ष, शौर्य और बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा।

शिव शंकर गोंड ने समाज के लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज की एकता, जागरूकता और गौरवशाली इतिहास को सम्मान देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने रानी दुर्गावती के जीवन को प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। जनसंपर्क, प्रचार-प्रसार और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गईं। कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि गोरखपुर में आयोजित यह शौर्य दिवस समारोह समाज की एकता और संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:19
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा