BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 03-11-2026

गोरखपुर में एकला बांध रिंग रोड से वाराणसी हाईवे का रास्ता मंजूर

गोरखपुर : गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग-27 से एकला बांध रिंग रोड को जोड़ने का रास्ता साफ हो गया है। एक्सेस प्वाइंट के निर्माण के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) की मंजूरी मिल गई है। इसके तहत करीब 5.6 करोड़ रुपये की लागत से एक्सेस प्वाइंट के दोनों तरफ सात-सात मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। एक तरफ 190 मीटर और दूसरी तरफ 180 मीटर लंबी सड़क का निर्माण होगा। इस स्वीकृति के बाद नगर निगम ने टेंडर जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक्सेस प्वाइंट विकसित होने से एकला बांध रिंग रोड से राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचने और हाईवे से रिंग रोड की तरफ आने वाले वाहनों को व्यवस्थित रास्ता मिल सकेगा। एकला बांध रिंग रोड के निर्माण के बाद इसे गोरखपुर बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग-27 से जोड़ने की योजना बनाई गई थी। स्वीकृति और सुरक्षा संबंधी मानकों को लेकर यहां वाहनों का नियमित आवागमन शुरू नहीं हो सका। इसी बीच देर रात मिट्टी से भरे डंपरों के आवागमन के लिए कट खोले जाने का मामला सामने आया था। जानकारी मिलने पर नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से कट को बंद करा दिया था। अब राष्ट्रीय राजमार्ग से स्वीकृति मिलने के बाद इस समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है। प्रस्तावित निर्माण के तहत एक्सेस प्वाइंट के दोनों तरफ सड़क विकसित की जाएगी। इससे रिंग रोड से हाईवे पर जाने और हाईवे से रिंग रोड की तरफ आने वाले वाहनों को व्यवस्थित रास्ता मिल सकेगा। सात मीटर चौड़ी सड़क होने से वाहनों की आवाजाही भी सुगम होगी। एक्सेस प्वाइंट को विकसित करने में राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरक्षा से जुड़े मानकों का ध्यान रखा जाएगा। एनएचएआई के सुझावों के अनुरूप यहां 180-190 मीटर लंबी एक्सेलेरेशन और डी-एक्सेलेरेशन लेन विकसित करने की भी योजना है, ताकि हाईवे पर तेज गति से चलने वाले वाहनों के बीच रिंग रोड से आने-जाने वाले वाहनों का सुरक्षित संचालन हो सके। नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने इस बारे में कहा कि एकला बांध से वाराणसी हाइवे पर एक्सेस प्वाइंट के निर्माण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से अनुमति मिल गई है। 5.6 करोड़ रुपये की लागत से दोनों तरफ सड़क बनाई जाएगी।  एकला बांध रिंग रोड का एक्सेस प्वाइंट बनने से वाराणसी हाइवे की तरफ जाने वाले लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। रिंग रोड से सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर पहुंचने का रास्ता मिलने से शहर के भीतर से होकर गुजरने की मजबूरी कम होगी। प्रमुख सड़कों पर वाहनों का दबाव घटाने और जाम की समस्या कम करने में मदद मिलेगी। मालवाहक वाहनों को भी वैकल्पिक रास्ता मिलने से आवागमन अधिक सुगम हो सकेगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
15:06
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।
गोरखपुर : परंपरागत भव्यता के साथ निकला गोरक्षपीठाधीश्वर का विजयादशमी शोभा यात्रा, बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठे थे पीठाधीश्वर महंत और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर : विजयादशमी यात्रा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो नारी की गरिमा तार-तार करेगा, उसका रावण जैसा हाल होगा
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी ने शोभायात्रा बीच में रोक एम्बुलेंस को दिया रास्ता, सर्वत्र हो रही इसकी सराहना
गोरखपुर : शोभायात्रा के दौरान प्रदेश के कोने-कोने से आए कलाकारों ने किया कला प्रदर्शन
गोरखपुर : अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया मुख्यमंत्री योगी का अभिनंदन
गोरखपुर : डीएम के आदेश पर बुधवार को जिले के 12 वीं तक के सभी बोर्डों के स्कूलो में रहेगा अवकाश
गोरखपुर : दो दिन आंधी-बारिश के आसार, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड
गोरखपुर : सैलून संचालक सुसाइड केस में मकान मालिक और पत्नी अरेस्ट
गोरखपुर : सांसद रवि किशन ने सांवरिया क्लॉथ बाजार का उद्घाटन किया, गोरखनाथ रोड पर चौथी शाखा खुली
गोरखपुर : बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री कमलेश के पिता का निधन
गोरखपुर : गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन में बीजेपी के ध्रुव त्रिपाठी ने चौथी बार जीत दर्ज की, निर्दल राजीव यादव ने दी कड़ी टक्कर, 307 मतों से जीते
गोरखपुर : pet परीक्षा के मद्देनजर जिले के स्कूलों में 30 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दिया आदेश