BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 24-10-2026

PET अभ्यर्थियों के लिए 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर और बरेली के लिए सुविधा

 गोरखपुर : उत्तर प्रदेश पीईटी-2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए रेलवे चार जोड़ी अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। ये ट्रेनें गोरखपुर, आजमगढ़, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल और बरेली रूट पर चलेंगी। रेलवे ने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के साथ वापसी के लिए भी ट्रेनों की व्यवस्था की है। अलग-अलग रूट पर 24, 29 और 31 अक्टूबर को ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी और शयनयान श्रेणी के 10 कोच के साथ दो एसएलआर कोच लगाए जाएंगे। शाहगंज-बलिया पैसेंजर को भी नियंत्रित करके चलाया जाएगा। 05151 आजमगढ़-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन 24, 29 और 31 अक्टूबर को आजमगढ़ से रात 7 बजे रवाना होगी। यह मऊ से रात 8:05 बजे, इंदारा से 8:20 बजे, बेलथरा रोड से 8:45 बजे, भटनी से रात 9:40 बजे और देवरिया सदर से 10:07 बजे छूटकर रात 11:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 05152 गोरखपुर-आजमगढ़ परीक्षा स्पेशल ट्रेन 25 और 30 अक्टूबर तथा एक नवंबर को गोरखपुर से शाम 6:30 बजे रवाना होगी। यह देवरिया सदर से शाम 7:30 बजे, भटनी से 7:55 बजे, बेलथरा रोड से रात 8:45 बजे, इंदारा से 9:25 बजे और मऊ से 9:45 बजे छूटकर रात 11 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी।

05153 बलिया-कानपुर सेंट्रल अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन 24, 29 और 31 अक्टूबर को बलिया से शाम 7:30 बजे रवाना होगी। यह यूसुफपुर से रात 8:04 बजे, गाजीपुर सिटी से 8:37 बजे, औंड़िहार से 9:22 बजे, वाराणसी सिटी से 10:12 बजे, वाराणसी जंक्शन से 10:30 बजे और बनारस से 10:50 बजे छूटेगी।

इसके बाद ट्रेन ज्ञानपुर रोड से रात 11:37 बजे रवाना होकर अगले दिन प्रयागराज रामबाग से रात 12:45 बजे, प्रयागराज जंक्शन से 1:05 बजे, सिराथू से 2 बजे और फतेहपुर से 2:47 बजे छूटेगी। यह सुबह 6 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। वापसी में 05154 कानपुर सेंट्रल-बलिया परीक्षा स्पेशल ट्रेन 25 और 30 अक्टूबर तथा एक नवंबर को कानपुर सेंट्रल से दोपहर 12:55 बजे रवाना होगी। यह फतेहपुर से दोपहर 2:12 बजे, सिराथू से 3:42 बजे, प्रयागराज जंक्शन से शाम 6:15 बजे, प्रयागराज रामबाग से 6:30 बजे और ज्ञानपुर रोड से शाम 7:42 बजे छूटेगी। ट्रेन बनारस से रात 9:03 बजे, वाराणसी जंक्शन से 9:20 बजे, वाराणसी सिटी से 9:35 बजे, औंड़िहार से 10:22 बजे, गाजीपुर सिटी से 11:07 बजे और यूसुफपुर से 11:32 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 1:15 बजे बलिया पहुंचेगी। 05007 गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन 24 और 31 अक्टूबर को गोरखपुर से रात 8:35 बजे रवाना होगी। यह आनंदनगर से रात 9:37 बजे, सिद्धार्थनगर से 10:09 बजे, बढ़नी से 10:42 बजे, तुलसीपुर से 11:09 बजे और बलरामपुर से रात 11:40 बजे छूटेगी। अगले दिन ट्रेन गोंडा से रात 1:15 बजे, करनैलगंज से 1:53 बजे, बुढ़वल से 2:22 बजे, बाराबंकी से 3:05 बजे और बादशाहनगर से सुबह 3:48 बजे रवाना होकर सुबह 4:45 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में 05008 लखनऊ जंक्शन-गोरखपुर परीक्षा स्पेशल ट्रेन 25 अक्टूबर और एक नवंबर को लखनऊ जंक्शन से रात 8:55 बजे रवाना होगी। यह बादशाहनगर से रात 9:28 बजे, बाराबंकी से 10:07 बजे, बुढ़वल से 10:32 बजे, करनैलगंज से 11:07 बजे और गोंडा से 11:45 बजे छूटेगी। अगले दिन बलरामपुर से रात 12:22 बजे, तुलसीपुर से 12:50 बजे, बढ़नी से 1:25 बजे, सिद्धार्थनगर से 2:07 बजे और आनंदनगर से 2:40 बजे रवाना होकर सुबह 4 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

05011 लखनऊ जंक्शन-बरेली अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन 24, 29 और 31 अक्टूबर को लखनऊ जंक्शन से रात 11:35 बजे रवाना होगी। यह ऐशबाग से रात 11:52 बजे छूटेगी। अगले दिन ट्रेन मोहिबुल्लापुर से रात 12:07 बजे, सिधौली से 12:45 बजे, सीतापुर से 1:25 बजे, हरगांव से 1:52 बजे, लखीमपुर से 2:18 बजे, गोला गोकर्णनाथ से 2:47 बजे, मैलानी से 3:30 बजे, पूरनपुर से 4:13 बजे और पीलीभीत से सुबह 5:30 बजे रवाना होगी। इसके बाद भोजीपुरा से सुबह 6:22 बजे, इज्जतनगर से 7:05 बजे और बरेली सिटी से 7:30 बजे छूटकर सुबह 7:45 बजे बरेली पहुंचेगी। वापसी में 05012 बरेली-लखनऊ जंक्शन परीक्षा स्पेशल ट्रेन 25 और 30 अक्टूबर तथा एक नवंबर को बरेली से शाम 6 बजे रवाना होगी। यह बरेली सिटी से शाम 6:20 बजे, इज्जतनगर से 6:35 बजे, भोजीपुरा से 7 बजे, पीलीभीत से रात 8:10 बजे, पूरनपुर से 9:20 बजे, मैलानी से 10:30 बजे, गोला गोकर्णनाथ से 10:57 बजे और लखीमपुर से रात 11:35 बजे छूटेगी। अगले दिन ट्रेन हरगांव से रात 11:55 बजे, सीतापुर से रात 12:25 बजे, सिधौली से 12:57 बजे और मोहिबुल्लापुर से 1:47 बजे रवाना होकर ऐशबाग से रात 2:42 बजे छूटेगी। यह सुबह 3 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। रेलवे प्रशासन ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 55134 शाहगंज-बलिया सवारी गाड़ी के संचालन में भी बदलाव किया है। इस ट्रेन को शाहगंज-आजमगढ़ के बीच 75 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा। इससे पीईटी में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को यात्रा की सुविधा मिल सकेगी। रेलवे ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की निर्धारित तिथि, समय और संबंधित स्टेशन की जानकारी अवश्य जांच लें।


Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:13
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।
गोरखपुर : परंपरागत भव्यता के साथ निकला गोरक्षपीठाधीश्वर का विजयादशमी शोभा यात्रा, बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठे थे पीठाधीश्वर महंत और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर : विजयादशमी यात्रा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो नारी की गरिमा तार-तार करेगा, उसका रावण जैसा हाल होगा
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी ने शोभायात्रा बीच में रोक एम्बुलेंस को दिया रास्ता, सर्वत्र हो रही इसकी सराहना
गोरखपुर : शोभायात्रा के दौरान प्रदेश के कोने-कोने से आए कलाकारों ने किया कला प्रदर्शन
गोरखपुर : अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया मुख्यमंत्री योगी का अभिनंदन
गोरखपुर : डीएम के आदेश पर बुधवार को जिले के 12 वीं तक के सभी बोर्डों के स्कूलो में रहेगा अवकाश