BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 19-09-2026

गोरखपुर में जमीन विवाद में ट्रालर मालिक ने की खलासी की हत्या

गोरखपुर : कैंपियरगंज के मझौना गांव के बाहर सड़क किनारे झाड़ियों में मिले सड़े-गले शव की पहचान हो गई। पुलिस ने उसकी पहचान मझौना निवासी 20 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में की और वह ट्रालर का खलासी था। जमीन बेचने में भाई का साथ देने के शक में गांव के ट्रालर मालिक ने उसकी हत्या कर शव फेंका था। सीसी कैमरे के फुटेज से पहचान के बाद पुलिस ने आरोपित ट्रालर मालिक 22 वर्षीय आशुतोष मिश्रा को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। दो सितंबर को मझौना गांव के बाहर सड़क किनारे झाड़ियों में पड़े शव को कुत्तों द्वारा नोंचते देख ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी गई थी। शव सड़ा-गला था, सिर भी गायब था, जिससे तत्काल उसकी पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पहचान कराने के प्रयास शुरू किए। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह के अनुसार जांच के दौरान पता चला कि गांव का एक युवक लापता है। आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों की पड़ताल की। जिसमें ट्रालर खलासी मनीष कुमार के रूप में पहचान हुई। आगे की जांच करने पर पता चला कि उसकी हत्या करने वाला भी गांव का है जिसकी गाड़ी पर वह खलासी का काम करता था। फिर पुलिस ने आरोपित आशुतोष मिश्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि भाई की ओर से अपने हिस्से की कुछ जमीन बेचने की तैयारी की जा रही थी। इसमें गांव का मनीष भी सहयोग कर रहा था। इसकी जानकारी होने पर उसने भाई को जमीन बेचने से मना किया। नहीं मानने और खलासी द्वारा सहयोग किए जाने पर उसने योजना बनाई। आरोपित ने अपने ट्रालर के खलासी मनीष से घर छोड़ने के लिए कहा। मनीष उसे घर छोड़ने के बजाय कैम्पियरगंज तहसील लेकर पहुंच गया। वहां जांच के बाद दोनों गांव लौट आए। फिर अगले दिन आरोपित ने मनीष को घर से बुलाया और कैम्पियरगंज स्थित माडल शाप पर ले गया, जहां उसे शराब पिलाई। इसके बाद गांव के बाहर सुनसान सड़क किनारे झाड़ियों में ले जाकर उसकी हत्या कर दी और शव वहीं फेंककर घर चला गया।

सीसी कैमरों की फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपित को चिह्नित किया। सीओ ने बताया कि हत्या के पीछे जमीन की बिक्री में मनीष के सहयोग करने का शक सामने आया है। इसी बिंदु को आधार बनाकर पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:15
गोरखपुर : रामगढ़ ताल किनारे लेटी असहाय वृद्ध महिला की चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराया गुरुद्वारा भगत कबीरजी, मगहर की कोआर्डिनेटर जसवीन कौर ने, राहगीरों ने की सराहना
गोरखपुर : अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ ने किया IMA के चैरिटेबुल ब्लड सेंटर का लोकार्पण
गोरखपुर : डिप्टी मेयर के पति और पूर्व पार्षद ब्रजेश सिंह छोटू को सोशल मीडिया पर धमकाने के आरोप में जेल गया रजत चौधरी की जेल से बीती रात हुई रिहाई, समर्थकों में उत्साह
गोरखपुर : CM योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र शब्दावली का प्रयोग करने के आरोप में आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा के खिलाफ पुलिस को मिली 4 तहरीर
गोरखपुर : प्रसिद्ध समाजसेवी आलोक अग्रवाल ने गोला क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों में बँटवाई अनूठी राहत किट, वाटरप्रूफ, साँप-बिच्छू से बचाव सहित सोलर लाइट-पंखे की सुविधा है इस किट के टेंट में
गोरखपुर : नैनो बबल तकनीक के इस्तेमाल से रामगढ़ ताल के पानी को साफ करेगा GDA
गोरखपुर : खोराबार क्षेत्र के डांगीपार स्थित निर्माणाधीन स्कूल भवन में करंट लगने से 7 वर्षीय मासूम अंकुश की मौत
गोरखपुर ; एसटीएफ ने किया असलहा नेटवर्क का खुलासा, कैंट क्षेत्र के व्ही पार्क के निकट पकड़े गए 5 तस्कर, इंस्टाग्राम से बेचते थे असलहा, 4 पिस्टल,4 मैगजीन, एक रिवाल्वर और 5 जिंदा कारतूस बरामद
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पँहुचे CM योगी आदित्यनाथ, बाबा गोरक्षनाथ और गुरु अवैद्यनाथ जी के पावनस्थली पहुँच किया पूजन-अर्चन
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐलान-चुनाव से पहले 1 लाख सरकारी नौकरी देंगे, 9 लाख दे चुके हैं, 19 सितंबर से होगी शुरुआत
गोरखपुर : CM योगी ने गोरखपुर में किया IMA के चैरिटेबल ब्लड सेंटर और GDA के पांचवे कल्याण मंडपम का लोकार्पण
गोरखपुर : CM योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी सैकड़ों फरियादियों की समस्याए, अधिकारियों को दिये वाजिब कार्रवाई के आदेश
गोरखपुर : भगवान विश्वकर्मा जयंती के मौके पर CM योगी पहुंचे श्री विश्वकर्मा पंचायत मंदिर, पूजा अर्चना की।
सपा नेत्री काजल निषाद पर FIR