BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 29-09-2026

आंधी-बारिश से प्रभावित लोगों को तेजी से राहत पहुंचाएं : योगी

गोरखपुर :  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बारिश और तेज हवा से पैदा हुई स्थिति से प्रभावित लोगों को तेजी से राहत पहुंचाई जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था पर जो प्रभाव पड़ा है, उसे अगले 24 घंटे में दुरुस्त कर लिया जाए। बारिश के चलते जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें जल्द से जल्द मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ उपलब्ध कराकर पक्के आवास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री सोमवार शाम गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने बारिश के बाद प्रशासन की तरफ से किए गए कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में तात्कालिक कुछ परेशानी हो सकती है लेकिन अब प्रशासन का पूरा ध्यान प्रभावित लोगों की भरपूर मदद करने पर होनी चाहिए। उन्होंने बिजली निगम के एमडी से कहा कि आंधी और बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था पर पड़े असर को अगले 24 घंटे के अंदर अभियान चला कर दूर किया जाए। भारी बारिश के कारण यदि कहीं जलनिकासी की कुछ समस्या बाकी हो तो उसका भी समाधान शीघ्रता और तत्परता से किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता को राहत उपलब्ध कराने से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए। औद्योगीकरण के साथ यह ध्यान भी रखा जाए कि प्रदूषण नियंत्रण के मानकों के अनुपालन में कहीं कोई कोताही न रह जाए। यदि किसी उद्योग से नदी प्रदूषण का खतरा बढ़ता है तो इस संबंध में प्रदूषण नियंत्रण के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:27
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस