BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 21-09-2026

रविकिशन बोले- राहुल-अखिलेश उल्टा लटकें, तब भी कुछ नहीं होगा

गोरखपुर : भाजपा सांसद रवि किशन ने सोमवार को सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव चाहे जितना जोर लगा लें, उल्ट लटक जाएं, लेकिन उनका कोई दांव चलने वाला नहीं है। रवि किशन ने कहा कि विपक्षी दल 2027 के विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हारेंगे। भाजपा को हराने के लिए विपक्ष ब्राह्मणों और पिछड़ों को लेकर बयानबाजी कर रहा है, लेकिन इससे उसे कोई फायदा नहीं होगा। गोरखपुर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में सांसद ने विपक्ष के एआई वीडियो, राहुल गांधी के बयानों और हामिद अंसारी की टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य 2027 में 2017 से भी बड़ी जीत हासिल करना है। रवि किशन ने कहा कि अखिलेश यादव PDA में P से पंडित की बात करते हैं, लेकिन ब्राह्मण उनके बहकावे में नहीं आने वाला। अगर उन्हें लगता है कि वे ब्राह्मणों को अपने साथ कर लेंगे तो पहले उन्हें ब्राह्मणों का इतिहास देखना चाहिए। ब्राह्मण हमेशा राष्ट्र के लिए त्याग करता आया है। यह वर्ग उनके साथ कभी नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस 2027 में बुरी तरह हारेंगी। विपक्षी दलों की ओर से ब्राह्मणों को लुभाने और पिछड़ा मोर्चा बनाने को लेकर दिए जा रहे बयानों पर भी उन्होंने सवाल उठाए।  सपा और कांग्रेस की ओर से जारी किए जा रहे एआई वीडियो पर रवि किशन ने कहा कि विपक्ष को पता चल गया है कि वह बुरी तरह हार रहा है। उसकी जमानत जब्त होने वाली है, इसलिए इस तरह की बयानबाजी की जा रही है। विपक्षी दलों ने राजनीति का स्तर गिरा दिया है। सांसद ने कहा कि विपक्ष सदन नहीं चलने दे रहा है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार पर पूरी तरह रोक लग गई है, जो पिछली सरकारों में होता था। इसी वजह से विपक्ष अब ‘सी ग्रेड’ की राजनीति पर उतर आया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:25
गोरखपुर : रामगढ़ ताल किनारे लेटी असहाय वृद्ध महिला की चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराया गुरुद्वारा भगत कबीरजी, मगहर की कोआर्डिनेटर जसवीन कौर ने, राहगीरों ने की सराहना
गोरखपुर : डिप्टी मेयर के पति और पूर्व पार्षद ब्रजेश सिंह छोटू को सोशल मीडिया पर धमकाने के आरोप में जेल गया रजत चौधरी की जेल से बीती रात हुई रिहाई, समर्थकों में उत्साह
गोरखपुर : नैनो बबल तकनीक के इस्तेमाल से रामगढ़ ताल के पानी को साफ करेगा GDA
गोरखपुर : खोराबार क्षेत्र के डांगीपार स्थित निर्माणाधीन स्कूल भवन में करंट लगने से 7 वर्षीय मासूम अंकुश की मौत
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐलान-चुनाव से पहले 1 लाख सरकारी नौकरी देंगे, 9 लाख दे चुके हैं, 19 सितंबर से होगी शुरुआत
सपा नेत्री काजल निषाद पर FIR
गोरखपुर : जिले मे अलग-अलग हिस्सों में सोमवार सुबह 10 बजे से अपराहन 4 बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी, सड़क चौडीकरण आदि की वजह से
गोरखपुर : सपा नेता जफर अमीन डककू की जेल से रिहाई के बाद सपा में उबाल, नेताओं में जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला
गोरखपुर : देवरिया जा रही ट्रेन पर पत्थर फेंकने वाले पाँच युवकों को आरपीएफ ने पकड़ा, एक महिला यात्री हुई थी घायल