BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 21-09-2026

पितृ पक्ष 27 सितंबर से, पूर्णिमा का श्राद्ध एक दिन पहले 26 को

गोरखपुर :  पितृ पक्ष का आरंभ इस बार 27 सितंबर से होगा। पूर्णिमा तिथि में दिवंगत पूर्वजों का श्राद्ध एक दिन पहले 26 सितंबर को किया जाएगा। इस तरह तर्पण और श्राद्ध का क्रम 26 सितंबर से ही शुरू हो जाएगा। आश्विन कृष्ण पक्ष 27 सितंबर से 10 अक्तूबर अमावस्या तक रहेगा। इस दौरान तिथि के अनुसार पूर्वजों का श्राद्ध किया जाएगा। गोरखनाथ संस्कृत विद्यापीठ के वेद विभागाध्यक्ष डॉ. रंगनाथ त्रिपाठी ने बताया कि भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा के दिन कुतप बेला में पूर्णिमा होने के कारण इस तिथि में दिवंगत पितरों का श्राद्ध 26 सितंबर को ही किया जाएगा। इसके बाद तिथि क्रम के अनुसार श्राद्ध कर्म चलता रहेगा। दो अक्तूबर को षष्ठी और सप्तमी का श्राद्ध एक ही दिन किया जाएगा।गोरखनाथ संस्कृत विद्यापीठ के सहायक आचार्य डॉ. प्रांगेश कुमार मिश्र ने बताया कि पितृ पक्ष के दौरान अलग-अलग तिथियों पर श्राद्ध का विधान है। 10 अक्तूबर को सर्वपितृ अमावस्या का श्राद्ध और पितृ विसर्जन होगा। इसके बाद 11 अक्तूबर की सुबह नाना के श्राद्ध का विधान है। श्राद्ध का क्रम 26 सितंबर से शुरू होकर 11 अक्तूबर की सुबह तक चलेगा। पंडित विकास मालवीय ने बताया कि पितृ पक्ष में तिथि के अनुसार श्राद्ध के साथ प्रतिदिन तर्पण किया जाता है। देवताओं और ऋषियों को जल अर्पित करने के बाद पितरों को जल देकर तृप्त करने की परंपरा है। आश्विन अमावस्या को पितरों के लिए विशेष फलदायी माना गया है। पितृ पक्ष की नवमी माता के श्राद्ध के लिए विशेष मानी जाती है। श्राद्ध का अधिकार मुख्य रूप से पुत्र को होता है। पुत्र के अभाव में पौत्र और उसके अभाव में पुत्री का पुत्र यानी दौहित्र श्राद्ध कर सकता है। पुत्र और पौत्र न होने पर परिवार का अन्य उत्तराधिकारी भी श्राद्ध कर्म कर सकता है। पुत्र न होने की स्थिति में विधवा भी पति का श्राद्ध कर सकती है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:26
गोरखपुर : रामगढ़ ताल किनारे लेटी असहाय वृद्ध महिला की चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराया गुरुद्वारा भगत कबीरजी, मगहर की कोआर्डिनेटर जसवीन कौर ने, राहगीरों ने की सराहना
गोरखपुर : डिप्टी मेयर के पति और पूर्व पार्षद ब्रजेश सिंह छोटू को सोशल मीडिया पर धमकाने के आरोप में जेल गया रजत चौधरी की जेल से बीती रात हुई रिहाई, समर्थकों में उत्साह
गोरखपुर : नैनो बबल तकनीक के इस्तेमाल से रामगढ़ ताल के पानी को साफ करेगा GDA
गोरखपुर : खोराबार क्षेत्र के डांगीपार स्थित निर्माणाधीन स्कूल भवन में करंट लगने से 7 वर्षीय मासूम अंकुश की मौत
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐलान-चुनाव से पहले 1 लाख सरकारी नौकरी देंगे, 9 लाख दे चुके हैं, 19 सितंबर से होगी शुरुआत
सपा नेत्री काजल निषाद पर FIR
गोरखपुर : जिले मे अलग-अलग हिस्सों में सोमवार सुबह 10 बजे से अपराहन 4 बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी, सड़क चौडीकरण आदि की वजह से
गोरखपुर : सपा नेता जफर अमीन डककू की जेल से रिहाई के बाद सपा में उबाल, नेताओं में जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला
गोरखपुर : देवरिया जा रही ट्रेन पर पत्थर फेंकने वाले पाँच युवकों को आरपीएफ ने पकड़ा, एक महिला यात्री हुई थी घायल