BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 28-10-2026

मां बोली- मैंने बेटी को डस्टबीन में फेंक दिया, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से गायब बच्ची नहीं मिली

गोरखपुर : BRD मेडिकल कॉलेज से लापता एक माह की बच्ची की मां ने मंगलवार को कहा कि उसने बेटी को रेलवे स्टेशन के पास डस्टबिन में फेंक दिया। इससे पहले उसने बच्ची को अस्पताल परिसर की झाड़ियों में छोड़ने की बात कही थी। मां के बार-बार बयान बदलने से पुलिस की जांच उलझ गई है। CCTV फुटेज में वह सुबह 8:51 बजे बच्ची को लेकर वार्ड से निकलती दिखी, जबकि 9:01 बजे मुख्य गेट पर उसके हाथ में बच्ची नहीं थी। पुलिस ने झाड़ियों और रेलवे स्टेशन के पास बच्ची की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। मां ने एक बार बच्ची को मारने की बात भी कही है। महिला के मोबाइल हिस्ट्री में 10 ऐसे वीडियो मिले हैं, जिसमे बच्चों को मारने का तरीका बताया जा रहा है। गुलरिहा पुलिस, डॉग स्क्वायड और एंटी थेफ्ट टीम तलाश में जुटी हैं। पुलिस इस आशंका की भी जांच कर रही है कि बच्ची को किसी दूसरे व्यक्ति को तो नहीं सौंपा गया। बच्ची की मां रोशनी ने मंगलवार सुबह पुलिस को बताया कि उसने बेटी को मेडिकल कॉलेज परिसर की झाड़ियों में फेंक दिया था। इसके बाद पुलिस टीम करीब तीन घंटे तक झाड़ियों में तलाश करती रही, लेकिन बच्ची नहीं मिली। दोपहर करीब 3 बजे महिला ने कहा कि उसने बच्ची को रेलवे स्टेशन के पास डस्टबिन में फेंका था। महिला ने एक बार यह भी कहा कि उसने बेटी को मार डाला है। पुलिस के मुताबिक, महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है, इसलिए उससे पूछताछ में सावधानी बरती जा रही है। गुलरिहा पुलिस के मुताबिक, CCTV फुटेज में सोमवार सुबह 8:51 बजे रोशनी वार्ड से बच्ची को लेकर निकलती दिख रही है। सुबह 9:01 बजे वह अस्पताल के मुख्य गेट पर पहुंचती दिखाई देती है। इस दौरान उसके एक हाथ में झोला और दूसरे में ऊनी तौलिया था, लेकिन बच्ची नजर नहीं आ रही थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि रोशनी ने सुबह 8:51 बजे अपने पति को फोन कर खाना खाने जाने की बात कही थी। इसके बाद वह ऑटो से रेलवे स्टेशन पहुंची और वहां से पति को फोन कर बच्ची के गायब होने की जानकारी दी। पति उसे लेकर मेडिकल चौकी पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। सोमवार रात रोशनी अपने पति और मां के साथ गांव चली गई थी। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बच्ची की मां, बुआ और पति मेडिकल चौकी पहुंचे। इसके बाद महिला दरोगा ने रोशनी से पूछताछ की। शाम करीब 5 बजे पुलिस उसे रेलवे स्टेशन से दोबारा मेडिकल चौकी लेकर पहुंची और पूछताछ की। संतकबीरनगर के गोपालपुर निवासी रोशनी की एक माह की बेटी काव्या का BRD मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। तबीयत में सुधार के बाद सोमवार को बच्ची को फीडिंग के लिए मां को सौंपा गया था। करीब दो घंटे बाद डॉक्टरों को वार्ड में मां और बच्ची नहीं मिलीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि बच्ची की मां कई बार बयान बदल चुकी है। अस्पताल परिसर के सभी CCTV कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर बच्ची की तलाश की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:30
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।
गोरखपुर : परंपरागत भव्यता के साथ निकला गोरक्षपीठाधीश्वर का विजयादशमी शोभा यात्रा, बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठे थे पीठाधीश्वर महंत और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर : विजयादशमी यात्रा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो नारी की गरिमा तार-तार करेगा, उसका रावण जैसा हाल होगा
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी ने शोभायात्रा बीच में रोक एम्बुलेंस को दिया रास्ता, सर्वत्र हो रही इसकी सराहना
गोरखपुर : शोभायात्रा के दौरान प्रदेश के कोने-कोने से आए कलाकारों ने किया कला प्रदर्शन
गोरखपुर : अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया मुख्यमंत्री योगी का अभिनंदन
गोरखपुर : डीएम के आदेश पर बुधवार को जिले के 12 वीं तक के सभी बोर्डों के स्कूलो में रहेगा अवकाश