BREAKING NEWS
अखिलेश यादव 18 को चौरीचौरा से चुनाव का कर सकते हैं शंखनाद
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 13-11-2026

खुद को बदसूरत समझ नीट की छात्रा ने तीन बार सुसाइड की कोशिश की

गोरखपुर : नीट की परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा लंबे समय तक खुद को बदसूरत समझने की मानसिक परेशानी से जूझती रही। उसे लगता था कि उसकी नाक टेढ़ी है, चेहरा अच्छा नहीं है, पेट निकला हुआ है और बाल भी ठीक नहीं दिखते। इस सोच का असर न केवल उसकी पढ़ाई और सामाजिक जीवन पर भी पड़ने लगा, ब्लकि उसने तीन बार आत्महत्या की काेशिश तक की। वह क्लास में सबसे पीछे बैठती और ग्रुप फोटो खिंचवाते समय चेहरा छिपा लेती थी। बाद में मनोचिकित्सक ने जांच और काउंसलिंग के बाद उसे बॉडी डिस्मॉर्फिक डिसऑर्डर से पीड़ित पाया। कॉग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी (सीबीटी) से उपचार के बाद अब उसकी स्थिति में काफी सुधार हुआ है। मनोचिकित्सक डॉ. आकृति पांडेय के मुताबिक, काउंसलिंग के दौरान छात्रा ने बताया कि वह अपनी उम्र के हिसाब से खुद को सुंदर नहीं मानती। शीशे में देखने पर उसे अपने चेहरे और शरीर में कई कमियां नजर आती थीं। वह खाली समय में बार-बार शीशे के सामने खड़ी होकर खुद को देखती और मोबाइल में फिल्टर लगाकर तस्वीरें खींचती थी। परिवार का प्यार और अच्छे दोस्तों का साथ मिलने के बावजूद वह इस परेशानी से बाहर नहीं निकल पा रही थी। इस मानसिक परेशानी के कारण छात्रा कॉलेज में असहज महसूस करती थी। उसे लगता था कि दूसरे लोग उसकी शारीरिक बनावट की कमियों पर ध्यान देते हैं। इसी वजह से वह क्लास में सबसे पीछे बैठती और ग्रुप फोटो में अपना चेहरा छिपा लेती थी। परिवार करीब दो साल से उसकी परेशानी को देख रहा था। अलग-अलग जगह इलाज कराने के बाद भी जब स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो अप्रैल 2026 में उसे मनोचिकित्सक के पास लाया गया। इस दौरान छात्रा ने आत्महत्या की कोशिश भी की थी। डॉ. आकृति पांडेय ने बताया कि काउंसलिंग के दौरान छात्रा में बॉडी डिस्मॉर्फिक डिसऑर्डर के लक्षण सामने आए। इसके बाद उसे नियमित काउंसलिंग के साथ कॉग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी (सीबीटी) दी गई। इस उपचार के जरिए उसकी नकारात्मक सोच और अपने शरीर को लेकर बनी गलत धारणाओं पर काम किया गया। लगातार उपचार के बाद छात्रा की स्थिति में काफी सुधार आया है। परिवार भी अब उसकी बेहतर होती स्थिति से राहत महसूस कर रहा है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
05:30
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।
गोरखपुर : परंपरागत भव्यता के साथ निकला गोरक्षपीठाधीश्वर का विजयादशमी शोभा यात्रा, बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठे थे पीठाधीश्वर महंत और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर : विजयादशमी यात्रा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो नारी की गरिमा तार-तार करेगा, उसका रावण जैसा हाल होगा
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी ने शोभायात्रा बीच में रोक एम्बुलेंस को दिया रास्ता, सर्वत्र हो रही इसकी सराहना
गोरखपुर : शोभायात्रा के दौरान प्रदेश के कोने-कोने से आए कलाकारों ने किया कला प्रदर्शन
गोरखपुर : अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया मुख्यमंत्री योगी का अभिनंदन
गोरखपुर : डीएम के आदेश पर बुधवार को जिले के 12 वीं तक के सभी बोर्डों के स्कूलो में रहेगा अवकाश
गोरखपुर : दो दिन आंधी-बारिश के आसार, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड
गोरखपुर : सैलून संचालक सुसाइड केस में मकान मालिक और पत्नी अरेस्ट
गोरखपुर : सांसद रवि किशन ने सांवरिया क्लॉथ बाजार का उद्घाटन किया, गोरखनाथ रोड पर चौथी शाखा खुली
गोरखपुर : बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री कमलेश के पिता का निधन
गोरखपुर : गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन में बीजेपी के ध्रुव त्रिपाठी ने चौथी बार जीत दर्ज की, निर्दल राजीव यादव ने दी कड़ी टक्कर, 307 मतों से जीते
गोरखपुर : pet परीक्षा के मद्देनजर जिले के स्कूलों में 30 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दिया आदेश
गोरखपुर : नगर निगम ने शुरू की दीपावली-छठ की तैयारी, नगर आयुक्त बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं; 15 दिन तक सबकी छुट्टियां रद्द
गोरखपुर : नगर निगम की DCM ने महिला को रौंदा, मौत
गोरखपुर : धनतेरस-दिवाली पर तीन दिन ट्रैफिक डायवर्जन
अखिलेश यादव 18 को चौरीचौरा से चुनाव का कर सकते हैं शंखनाद