BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Shrimad Bhagwat Katha • गोरखपुर / बड़हलगंज • 04-06-2026

श्रीमद्भागवत कथा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अनुभव कृष्ण महाराज ने बताए भक्ति-धर्म के महत्व

रूरल न्यूज नेटवर्क। बड़हलगंज क्षेत्र अंतर्गत न्याय पंचायत टांडा के कोल्हुआ गांव में चल रहे रुद्राभिषेक एवं श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ के तीसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। कथा पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भगवान की भक्ति में लीन होकर कथा श्रवण किया।

Image Source Here...

कथा के दौरान प्रवचन करते हुए कथावाचक अनुभव कृष्ण महाराज ने कहा कि मनुष्य जीवन का वास्तविक उद्देश्य ईश्वर की भक्ति और धर्म के मार्ग पर चलना है। उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है।

महाराज ने आगे कहा कि कथा के श्रवण से व्यक्ति के भीतर सकारात्मक विचारों का संचार होता है और उसे आध्यात्मिक शांति की प्राप्ति होती है। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान का स्मरण और सत्संग जीवन के दुखों को दूर करने का सबसे सरल उपाय है।

महायज्ञ के तीसरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। रुद्राभिषेक की पूजा-अर्चना राजेंद्र तिवारी एवं दोर्णाचार्य तिवारी द्वारा संपन्न कराई गई। इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने भी भाग लेकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कथा कार्यक्रम में मुख्य यजमान डॉ. शत्रुघ्न तिवारी (पूर्व प्रधान, छपिया) ने व्यास पीठ का माल्यार्पण कर विधिवत आरती उतारी और कथा के सफल आयोजन की कामना की। इस दौरान पूरा पंडाल भक्ति गीतों और जयघोषों से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम का संचालन सुभाष तिवारी ने किया।

आयोजन में राज कुमार तिवारी, उमारमण तिवारी, सेतुबंध तिवारी, अखिलेश तिवारी, मनोज तिवारी, चंद्र भूषण तिवारी, राम सहाय उर्फ आदर्श तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा एवं धार्मिक अनुष्ठान आगामी दिनों में भी जारी रहेंगे, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस