BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 31-10-2026

गोरखपुर में पतंजलि समेत चार ब्रांड के उत्पाद असुरक्षित

गोरखपुर : खाद्य पदार्थों के नामी ब्रांड भी गुणवत्ता की कसौटी पर खरे नहीं उतर रहे हैं। प्रयोगशाला जांच में रुचि का धनिया पाउडर, पतंजलि का सब्जी मसाला, अशोक की लाल मिर्च और टाप गोल्डन की कांटिनेंटल सास स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मिली है। इन उत्पादों के नमूनों में असुरक्षित होने की पुष्टि के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने इनके चिह्नित बैच की बिक्री पर पूरे उत्तर प्रदेश में तत्काल रोक लगा दी है। संबंधित निर्माताओं को बाजार से उत्पाद वापस मंगाने का आदेश दिया गया है। वहीं, गोरखपुर में भी इनकी खरीद-बिक्री और भंडारण पर प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, गोरखपुर के अभिहित अधिकारी एवं सहायक आयुक्त (खाद्य) डा. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत इन उत्पादों के नमूने संग्रहीत किए गए थे।  जांच में रुचि ब्रांड के धनिया पाउडर का बैच नंबर केसीओ -14/26 असुरक्षित मिला है। इसका निर्माण ओम आयल एंड फ्लोर मिल्स लिमिटेड, कटक (ओडिशा) की ओर से किया गया है। पतंजलि फूड्स लिमिटेड के सब्जी मसाले का बैच नंबर एएफ 12600007 भी जांच में असुरक्षित पाया गया है। इसका नमूना प्रतापगढ़ से लिया गया था। इसी तरह अशोक ब्रांड के लाल मिर्च पाउडर का बैच नंबर 84E04 असुरक्षित मिला है। इसका नमूना कानपुर नगर से संग्रहीत किया गया था। वाराणसी से लिए गए टाप गोल्डन ब्रांड की कांटिनेंटल सास के बैच नंबर 212 का नमूना भी मानकों पर खरा नहीं उतरा और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पाया गया। अभिहित अधिकारी ने गोरखपुर के सभी खाद्य कारोबारियों, थोक एवं फुटकर विक्रेताओं को निर्देश दिया है कि इन चारों उत्पादों के चिह्नित बैच का क्रय-विक्रय और भंडारण तत्काल बंद कर दें। दुकानों और गोदामों में उपलब्ध संबंधित बैच के उत्पादों को बिक्री से हटाने की कार्रवाई करें। आदेश का उल्लंघन करने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रविधानों के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:52
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।
गोरखपुर : परंपरागत भव्यता के साथ निकला गोरक्षपीठाधीश्वर का विजयादशमी शोभा यात्रा, बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठे थे पीठाधीश्वर महंत और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर : विजयादशमी यात्रा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो नारी की गरिमा तार-तार करेगा, उसका रावण जैसा हाल होगा
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी ने शोभायात्रा बीच में रोक एम्बुलेंस को दिया रास्ता, सर्वत्र हो रही इसकी सराहना
गोरखपुर : शोभायात्रा के दौरान प्रदेश के कोने-कोने से आए कलाकारों ने किया कला प्रदर्शन
गोरखपुर : अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया मुख्यमंत्री योगी का अभिनंदन
गोरखपुर : डीएम के आदेश पर बुधवार को जिले के 12 वीं तक के सभी बोर्डों के स्कूलो में रहेगा अवकाश
गोरखपुर : दो दिन आंधी-बारिश के आसार, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड
गोरखपुर : सैलून संचालक सुसाइड केस में मकान मालिक और पत्नी अरेस्ट
गोरखपुर : सांसद रवि किशन ने सांवरिया क्लॉथ बाजार का उद्घाटन किया, गोरखनाथ रोड पर चौथी शाखा खुली
गोरखपुर : बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री कमलेश के पिता का निधन
गोरखपुर : गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन में बीजेपी के ध्रुव त्रिपाठी ने चौथी बार जीत दर्ज की, निर्दल राजीव यादव ने दी कड़ी टक्कर, 307 मतों से जीते
गोरखपुर : pet परीक्षा के मद्देनजर जिले के स्कूलों में 30 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दिया आदेश