बड़हलगंज में युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी, तीन लोगों पर केस दर्ज
गोरखपुर : जिले के बड़हलगंज क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अहिरौली गांव निवासी सुमित पुत्र लल्लन प्रसाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 12 अक्टूबर की शाम करीब 6:30 बजे वह अपनी बहन को लेकर महुआपार बाजार जा रहा था। घात लगाकर बैठे गांव के चार युवकों ने उसे रोककर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इससे उसे काफी चोटें आईं। पीड़ित के अनुसार, वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा। उसने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने थानाध्यक्ष से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी गई है।