BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Teacher • गोरखपुर / बड़हलगंज • 16-05-2026

सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, पिकअप की टक्कर से एक घायल

रूरल न्यूज नेटवर्क। बड़हलगंज नगर में शुक्रवार रात एक सड़क हादसा हो गया। पटना चौराहा के वी मार्ट के पास लगभग 10 बजे दो शिक्षकों की मोटरसाइकिल और एक पिकअप वाहन के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में प्राथमिक शिक्षक रामजीत यादव की अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, जबकि दूसरे शिक्षक राहुल पाल गंभीर रूप से घायल हैं।

मृतक रामजीत यादव (47 वर्ष) गाजीपुर जिले के जुझारपुर, पोस्ट हरिहरपुर, थाना मरदह के निवासी थे। घायल राहुल पाल (38 वर्ष) कानपुर नगर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। दोनों शिक्षक दोहरीघाट से खाना खाकर अपनी किराये के कमरे की ओर मोटरसाइकिल संख्या UP 78 HK 3632 से लौट रहे थे।

Image Source Here...

इसी दौरान सामने से आ रहे एक पिकअप वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों शिक्षक सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में उपचार के दौरान रामजीत यादव ने दम तोड़ दिया। राहुल पाल का इलाज जारी है और उनकी हालत पर चिकित्सक लगातार नजर रखे हुए हैं।

रामजीत यादव बड़हलगंज के प्राथमिक विद्यालय छपरा में कार्यरत थे और कस्बे में किराये के मकान में रहते थे। राहुल पाल पूर्व माध्यमिक विद्यालय रियांव में शिक्षक हैं। मृतक के परिजन घटना की सूचना मिलने पर रात में ही पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल शिक्षक का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। कोतवली प्रभारी सुनील कुमार राय ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस