BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• Gorakhpur, Barhalganj, Shiv Kund • गोरखपुर / बड़हलगंज • 14-05-2026

बड़हलगंज का पौराणिक शिवकुण्ड जनता को समर्पित, जीर्णोद्धार के बाद मिला भव्य स्वरूप

रूरल न्यूज नेटवर्क। नगर पंचायत बड़हलगंज स्थित बाबा जलेश्वरनाथ मंदिर का पौराणिक जलाशय "शिवकुण्ड" बुधवार रात श्रद्धालुओं और नगरवासियों को समर्पित कर दिया गया। लंबे समय से बदहाली और अतिक्रमण का शिकार रहे इस ऐतिहासिक जलाशय को अब नवनिर्मित और भव्य स्वरूप मिला है, जिससे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

लोकार्पण कार्यक्रम में चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति महेश उमर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर भजन संध्या, पूजन-अर्चन और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासियों और आसपास के ग्रामीणों ने सहभागिता की।

बाबा जलेश्वरनाथ मंदिर का यह प्राचीन शिवकुण्ड वर्षों से उपेक्षा का शिकार था। कभी धार्मिक और आध्यात्मिक आस्था का केंद्र रहा यह जलाशय धीरे-धीरे अपनी पहचान खो रहा था। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, इस पवित्र कुण्ड में स्नान से चर्म रोगों से मुक्ति मिलती है, लेकिन समय के साथ अतिक्रमण और देखरेख के अभाव में इसकी स्थिति जर्जर हो गई थी।

Image Source Here...

नगर पंचायत प्रशासन ने जलाशय के सुंदरीकरण और पुनर्निर्माण का कार्य शुरू कराया था, जिसे अब पूरा कर जनता को समर्पित किया गया है। नए स्वरूप में शिवकुण्ड आकर्षक प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और मजबूत संरचना के साथ श्रद्धालुओं के लिए तैयार है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि बाबा जलेश्वरनाथ के पावन शिवकुण्ड का पुनर्निर्माण जन आस्था और सांस्कृतिक विरासत का सम्मान है। उन्होंने धार्मिक स्थलों के संरक्षण को समाज की साझा जिम्मेदारी बताया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति महेश उमर ने कहा कि शिवकुण्ड का नवनिर्माण नगरवासियों की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे पूरा कर जनभावनाओं को संतुष्टि मिली है।

इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, अधिशासी अधिकारी रामसमुख, सभासद सुनील यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस