BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 23-09-2026

सराफा से लेकर इलेक्ट्रानिक कारोबार को यूपीआई चार्ज से झटका

गोरखपुर : गोरखपुर में सराफा कारोबार करोड़ों में है। बाजार का अनुमान है कि प्रतिदिन 40 से 50 करोड़ रुपये का कारोबार सराफा की विभिन्न शोरूम और दुकानों पर होता है। ज्वेलरी कारोबारी संजय अग्रवाल बताते हैं कि प्रतिस्पर्धा वाले कारोबार में यूपीआई या डिजिटल लेनदेन को कोई भी इग्नोर नहीं कर सकता है। इस चार्ज से सालाना टर्नओवर का खासा असर पड़ेगा। यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) से दो हजार रुपये से अधिक के भुगतान पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) का सर्वाधिक असर बड़े पेमेंट वाले कारोबार पर दिख रहा है। सराफा, मोबाइल से लेकर कंज्यूमर प्रोडक्ट के विक्रेता सर्वाधिक मुश्किल में हैं। सराफा कारोबारियों का कहना है कि बड़े-बड़े प्लेयर के मार्केट में आने से गलाकाट प्रतिस्पर्धा है। ऐसे में मुनाफे से अधिक जोर बिक्री पर है। सोने-चांदी में महंगाई से छोटी खरीदारी भी एक लाख तक पहुंच रही है। ऐसे में 300 रुपये के साथ 18% जीएसटी भी देय होगा।  ज्वेलर्स योगेश अग्रवाल का कहना है कि डिजिटल भुगतान को पिछले वर्षों में बढ़ावा देने का नतीजा है कि 70 फीसदी तक भुगतान ऑनलाइन हो गया है। 0.4 फीसदी एमडीआर चार्ज दुकानदार को देना है। जाहिर है इसके लिए दुकानदार कोई नया रास्ता तलाशेगा। समस्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन जायसवाल का कहना है कि सरकार का यह कहना कि 96 फीसदी लेनदेन 2000 रुपये से नीचे का है। लेकिन जो 4 फीसदी लेनदेन है, वह वैल्यू के हिसाब से 70 फीसदी है। इसका मतलब है कि देश में 70 फीसदी कारोबार इससे प्रभावित होगा। कारोबारी आनंद रूंगटा का कहना है कि सरकार का यह कहना कि यह चार्ज दुकानदार को देना होगा। एक दुकानदार 99 फीसदी खरीद में उपभोक्ता होता है। ऐसे में इस दलील को ठीक नहीं कहा जा सकता है।

 दरअसल, मोबाइल और लैपटाप की कीमतों में काफी इजाफा हो चुका है। ऐसे में ईएमआई और अन्य ऑफर को देखते हुए 90 फीसदी से अधिक भुगतान डिजिटल होता है। दुकानदार अरण्य सिंह का कहना है कि मोबाइल पार्ट्स विक्रेता तो पहले से ही ऑनलाइन भुगतान से परहेज करते हैं। लेकिन मोबाइल और लैपटाप आदि की बिक्री बिना डिजिटल भुगतान के संभव नहीं है। एमडीआर टैक्स से मोबाइल महंगे होंगे। क्योंकि इसमें नकदी लेनदेन संभव नहीं है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:41
गोरखपुर : रामगढ़ ताल किनारे लेटी असहाय वृद्ध महिला की चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराया गुरुद्वारा भगत कबीरजी, मगहर की कोआर्डिनेटर जसवीन कौर ने, राहगीरों ने की सराहना
गोरखपुर : डिप्टी मेयर के पति और पूर्व पार्षद ब्रजेश सिंह छोटू को सोशल मीडिया पर धमकाने के आरोप में जेल गया रजत चौधरी की जेल से बीती रात हुई रिहाई, समर्थकों में उत्साह
गोरखपुर : नैनो बबल तकनीक के इस्तेमाल से रामगढ़ ताल के पानी को साफ करेगा GDA
गोरखपुर : खोराबार क्षेत्र के डांगीपार स्थित निर्माणाधीन स्कूल भवन में करंट लगने से 7 वर्षीय मासूम अंकुश की मौत
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐलान-चुनाव से पहले 1 लाख सरकारी नौकरी देंगे, 9 लाख दे चुके हैं, 19 सितंबर से होगी शुरुआत
सपा नेत्री काजल निषाद पर FIR
गोरखपुर : जिले मे अलग-अलग हिस्सों में सोमवार सुबह 10 बजे से अपराहन 4 बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी, सड़क चौडीकरण आदि की वजह से
गोरखपुर : सपा नेता जफर अमीन डककू की जेल से रिहाई के बाद सपा में उबाल, नेताओं में जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला
गोरखपुर : देवरिया जा रही ट्रेन पर पत्थर फेंकने वाले पाँच युवकों को आरपीएफ ने पकड़ा, एक महिला यात्री हुई थी घायल