BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 22-09-2026

फिटनेस सेंटर पर अवैध वसूली के आरोप

 गोरखपुर :  वाहनों की फिटनेस के नाम पर अवैध वसूली किए जाने के आरोपों को लेकर ट्रांसपोर्टरों ने मुख्य सचिव से शिकायत की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। शिकायत में महावीर छपरा स्थित निजी फिटनेस सेंटर पर सरकारी शुल्क के अतिरिक्त वाहन संचालकों से 10 से 15 हजार रुपये तक लिए जाने का आरोप लगाया गया है। गोरखपुर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन सेवा समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने शिकायत में कहा है कि निजी फिटनेस सेंटर शुरू होने के बाद से वाहन फिटनेस के नाम पर अतिरिक्त रकम मांगी जा रही है। आरोप है कि रकम नहीं देने पर वाहनों का फिटनेस नहीं किया जाता। शिकायतकर्ताओं ने परिवहन विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ वाहनों का फिटनेस बिना सेंटर पर लाए ही कर दिया गया। इसके उदाहरण के तौर पर यूपी53बीटी0894 और यूपी54डी2223 नंबर के वाहनों का उल्लेख किया गया है। ट्रांसपोर्टरों ने पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित करने और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

गौरतलब है कि कुछ माह पहले ही व्यावसायिक वाहनों के फिटनेस की व्यवस्था निजी संस्था को सौंपी गई है। ट्रांसपोर्टरों का आरोप है कि सेंटर के बाहर बैठे दलाल पहले ही वाहन के फिटनेस के नाम पर रकम तय कर लेते हैं और इसके बाद वाहन को अंदर भेजा जाता है। इन्हीं शिकायतों को लेकर संगठन के सैकड़ों पदाधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष अजय ओझा ने बताया कि निजी व्यवस्था शुरू होने के बाद वाहन संचालकों को कई तरह से परेशान किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। आरोप है कि हेडलाइट टूटने, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं होने और टायर घिसे होने जैसी तकनीकी खामियां बताकर वाहनों को फिटनेस जांच में फेल किया जा रहा है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर एआरटीओ अरुण कुमार और आरआई कुशीनगर आरडी प्रसाद को मामले की जांच सौंपी गई है। दोनों अधिकारियों को तीन दिन के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:21
गोरखपुर : रामगढ़ ताल किनारे लेटी असहाय वृद्ध महिला की चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराया गुरुद्वारा भगत कबीरजी, मगहर की कोआर्डिनेटर जसवीन कौर ने, राहगीरों ने की सराहना
गोरखपुर : डिप्टी मेयर के पति और पूर्व पार्षद ब्रजेश सिंह छोटू को सोशल मीडिया पर धमकाने के आरोप में जेल गया रजत चौधरी की जेल से बीती रात हुई रिहाई, समर्थकों में उत्साह
गोरखपुर : नैनो बबल तकनीक के इस्तेमाल से रामगढ़ ताल के पानी को साफ करेगा GDA
गोरखपुर : खोराबार क्षेत्र के डांगीपार स्थित निर्माणाधीन स्कूल भवन में करंट लगने से 7 वर्षीय मासूम अंकुश की मौत
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐलान-चुनाव से पहले 1 लाख सरकारी नौकरी देंगे, 9 लाख दे चुके हैं, 19 सितंबर से होगी शुरुआत
सपा नेत्री काजल निषाद पर FIR
गोरखपुर : जिले मे अलग-अलग हिस्सों में सोमवार सुबह 10 बजे से अपराहन 4 बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी, सड़क चौडीकरण आदि की वजह से
गोरखपुर : सपा नेता जफर अमीन डककू की जेल से रिहाई के बाद सपा में उबाल, नेताओं में जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला
गोरखपुर : देवरिया जा रही ट्रेन पर पत्थर फेंकने वाले पाँच युवकों को आरपीएफ ने पकड़ा, एक महिला यात्री हुई थी घायल