BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 24-10-2026

Phd बेटी और रेलकर्मी पिता के खिलाफ चार्जशीट, गोरखपुर में 10 करोड़ से अधिक की ठगी की

गोरखपुर : गोरखनाथ इलाके के बसंत इनक्लवे अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से कूदकर पशु चिकित्सक डॉ. परमात्मा सिंह के सुसाइड मामले में पुलिस ने आरोपी गरिमा सिंह सहित समेत अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। पीएचडी कर चुकी गरिमा सिंह व रेलकर्मी पिता ध्रुव नारायण सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस पहले ही जेल भिजवा चुकी है। अभी तक गरिमा सिंह के खिलाफ अलग-अलग थानों में 10 एफआईआर लिखी जा चुकी है। इसमे सुसाइड केस में पहली चार्जशीट लगी है। सीओ रवि सिंह ने बताया कि चार्जशीट दाखिल कर दिया गया है अन्य कार्रवाई की जाएगी। डॉ. परमात्मा ने 13 अगस्त की सुबह बसंत इनक्लवे स्थित अपने अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। पत्नी का आरोप था कि गरिमा सिंह ने 1.40 करोड़ रुपये का लोन कराकर सारा पैसा हड़प लिया था। मेरी मौत की जिम्मेदार गरिमा सिंह और उसका गिरोह है…13 अगस्त की सुबह यह लाइन एक कागज पर लिखकर डॉ. परमात्मा सिंह ने सुसाइड कर लिया। वह सुबह 9:10 बजे अपने फ्लैट से निकले। सुसाइड नोट को पैंट की दाएं जेब में डाला और तेजी से पहले नीचे पार्क में गए। करीब 9:13 बजे पार्क से बेसमेंट की तरफ गए, वहां से लिफ्ट से 8वीं मंजिल पर पहुंचे। फिर सीढ़ियों के सहारे छत पर गए। इस दौरान वह कहीं एक बार भी नहीं रुके। सीधे छत पर जाकर 8वीं मंजिल से नीचे कूद गए। वह सिर के बल गिरे, 2 बार पलटकर फिर सीधे हो गए और वहीं पर तड़पकर दम तोड़ दिया। बसंत एनक्लेव अपार्टमेंट के CCTV में ये घटना कैद हो गई। अपार्टमेंट के लोग उन्हें नजदीकी प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस तरह केवल 5 मिनट के अंदर उनके शरीर से प्राण निकल गए। बेटी स्कूल से आई तो रोकर बोली- पापा प्लीज लौट आओ। उधर, बहन बीच-बीच में चीखने-चिल्लाने लगती है। कहती है कि भाभी से वादा किया था, दो दिन पहले आ जाती तो भैया को समझाकर बचा लेती। घर से 500 मीटर दूर गोरखपुर हॉस्पिटल से डॉक्टर का शव अपार्टमेंट में लाया गया। यहां बेसमेंट में जमीन पर ही रख दिया गया। तभी सेकेंड फ्लोर से उनकी पत्नी डॉ. सुमित्रा सिंह रोते चीखते हुए आईं। डॉ. परमात्मा सिंह का बेटा अरिहंत सिंह (12) और बेटी पर्णिका सिंह उर्फ बिन्नी (7) दोनों को जल्दी-जल्दी स्कूल से बुलाया गया। घर पहुंचने पर बिन्नी ने पिता को जमीन पर लेटे देखा तो घबरा गई। उसे बताया कि उसके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। यह सुनकर वह रोने लगी और बोली , ‘पापा, प्लीज लौट आओ।’ इसके बाद वह अपने बड़े भाई अरिहंत से लिपटकर रोने लगी। बेटे के घायल होने की सूचना मऊ में डॉक्टर के पिता पारसनाथ सिंह और मां पत्नी कुंती देवी को दी गई। अपार्टमेंट में जब वह आए तब उनके बेटे का शव पोस्टमॉर्टम के लिए जा चुका था। यहां भीड़ लगी हुई थी। पुलिस और भीड़ को देखकर पारसनाथ बोले कि इतनी भीड़ क्यों लगी है। तभी उनके भतीजे दिलीप सिंह ने बताया कि परमात्मा भईया अब नहीं रहे। यह सुनते ही पारसनाथ सन्न रह गए, जबकि मां कुंती देवी चीखने-चिल्लाने लगी। डॉक्टर की छोटी बहन रंजना सिंह भी भाई की मौत की सूचना पर पहुंचीं। वह चीख-चीख कर रोने लगीं। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले भाभी कॉल कर बोली थीं कि एक लोन के मामले में भईया फंस गए हैं। काफी टेंशन में चल रहे हैं। रंजना ने कहा था कि मैं आकर भईया को समझाउंगी। इससे पहले ही वह दुनिया छोड़कर चले गए। दो दिन पहले आकर भईया का समझाया होता तो आज उनकी जान बच जाती।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:14
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।
गोरखपुर : परंपरागत भव्यता के साथ निकला गोरक्षपीठाधीश्वर का विजयादशमी शोभा यात्रा, बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठे थे पीठाधीश्वर महंत और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर : विजयादशमी यात्रा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो नारी की गरिमा तार-तार करेगा, उसका रावण जैसा हाल होगा
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी ने शोभायात्रा बीच में रोक एम्बुलेंस को दिया रास्ता, सर्वत्र हो रही इसकी सराहना
गोरखपुर : शोभायात्रा के दौरान प्रदेश के कोने-कोने से आए कलाकारों ने किया कला प्रदर्शन
गोरखपुर : अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया मुख्यमंत्री योगी का अभिनंदन
गोरखपुर : डीएम के आदेश पर बुधवार को जिले के 12 वीं तक के सभी बोर्डों के स्कूलो में रहेगा अवकाश