BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 22-10-2026

गोरखपुर में प्रभु श्रीराम ने उतारी मां दुर्गा की आरती, दशहरा के बाद बसंतपुर तिराहे पर हुआ राघव शक्ति मिलन

गोरखपुर : दशहरा और दुर्गा पूजा के बाद बुधवार रात ऐतिहासिक राघव शक्ति मिलन का आयोजन हुआ। बसंतपुर चौराहे पर भगवान श्रीराम और मां दुर्गा का मिलन देखने के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जैसे ही दोनों का मिलन हुआ, पूरा चौराहा ‘जय श्रीराम’ और ‘जय माता दी’ के जयकारों से गूंज उठा। ढोल-नगाड़ों, शंख और भक्ति गीतों के बीच देर रात तक उत्सव का माहौल बना रहा। बर्डघाट रामलीला कमेटी की ओर से भगवान श्रीराम की लीला का मंचन किया गया। इसमें श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का दृश्य प्रस्तुत किया गया। युद्ध के बाद भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया, जिसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया।  इधर, बंगाली समिति दुर्गाबाड़ी की ओर से मां दुर्गा की प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली गई।  नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए बसंतपुर चौराहे की ओर बढ़े। रास्ते भर भक्तों का उत्साह देखने लायक रहा। मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ निकली यात्रा भी चौराहे पर पहुंची, जहां राघव शक्ति मिलन का मुख्य आयोजन हुआ। बसंतपुर चौराहे पर भगवान श्रीराम और मां दुर्गा का मिलन इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा। दोनों के मिलन का दृश्य देखने के लिए श्रद्धालु उत्सुक नजर आए। मिलन होते ही पूरा इलाका जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु इस ऐतिहासिक परंपरा का हिस्सा बनने के लिए देर रात तक डटे रहे। पूरे आयोजन में भक्ति, उत्साह और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। राघव शक्ति मिलन के दौरान विभिन्न समितियों की ओर से पारंपरिक करतब भी प्रस्तुत किए गए। कलाकारों के प्रदर्शन को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। करतब दिखाने वाले कलाकारों का श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। भगवान श्रीराम की शोभायात्रा, मां दुर्गा की प्रतिमा और समितियों के प्रदर्शन ने आयोजन को खास बना दिया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:44
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।
गोरखपुर : परंपरागत भव्यता के साथ निकला गोरक्षपीठाधीश्वर का विजयादशमी शोभा यात्रा, बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठे थे पीठाधीश्वर महंत और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर : विजयादशमी यात्रा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो नारी की गरिमा तार-तार करेगा, उसका रावण जैसा हाल होगा
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी ने शोभायात्रा बीच में रोक एम्बुलेंस को दिया रास्ता, सर्वत्र हो रही इसकी सराहना
गोरखपुर : शोभायात्रा के दौरान प्रदेश के कोने-कोने से आए कलाकारों ने किया कला प्रदर्शन
गोरखपुर : अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया मुख्यमंत्री योगी का अभिनंदन
गोरखपुर : डीएम के आदेश पर बुधवार को जिले के 12 वीं तक के सभी बोर्डों के स्कूलो में रहेगा अवकाश