BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 19-09-2026

प्रवर्तन दल में 48 पूर्व सैनिक और बढ़ेंगे, मानदेय भी बढ़ेगा

गोरखपुर : गोरखपुर महायोजना-2031 (पुनरीक्षित)के चारों जोन में अवैध निर्माण और अनियोजित विकास पर प्रभावी कार्रवाई के साथ ही पार्कों, जेट्टी, चिलुआताल, रामगढ़झील समेत गोरखपुर विकास प्राधिकरण की परिसंपत्तियों की सुरक्षा के लिए जीडीए 48 अतिरिक्त भूतपूर्व सैनिकों की तैनाती करेगा। इसके साथ ही मौजूदा और प्रस्तावित प्रवर्तन कर्मियों के मानदेय में 10 फीसदी सालाना वृद्धि भी की जाएगी। इससे प्राधिकरण पर कर्मियों का मासिक खर्च 2.75 लाख रुपये से बढ़कर 14.24 लाख रुपये हो जाएगा। गोरखपुर विकास प्राधिकरण में दो प्रवर्तन दलों में 02 जेसीओ, 05 सशस्त्र और 05 गैर-सशस्त्र सुरक्षा गार्ड समेत 12 भूतपूर्व सैनिक कार्यरत हैं। चारों जोन में ध्वस्तीकरण, सीलिंग और अतिक्रमण अभियान के दौरान शांति-व्यवस्था बनाए रखने के साथ बढ़ती परिसंपत्तियों की सुरक्षा को देखते हुए यह संख्या अपर्याप्त है। जीडीए बोर्ड की 128वीं बैठक में 04 अतिरिक्त जेसीओ, 23 सशस्त्र और 21 गैर-सशस्त्र सुरक्षा गार्ड, यानी कुल 48 भूतपूर्व सैनिकों की तैनाती की मंजूरी मिली है। ऐसे में अब कर्मियों की संख्या बढ़ कर 60 हो जाएगी।

प्रवर्तन दल में पहले से कार्यरत कर्मियों ने महंगाई बढ़ने का हवाला देते हुए नगर निगम के समान मानदेय बढ़ाने की मांग की थी। बोर्ड की बैठक में इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। अब जेसीओ का मानदेय 40 हजार से बढ़कर 44 हजार, सशस्त्र गार्ड का 20,500 से बढ़कर 22,550 और गैर-सशस्त्र गार्ड का 18,500 से बढ़कर 20,350 रुपये प्रतिमाह होगा। मौजूदा 12 कर्मियों पर प्राधिकरण को प्रतिमाह 2.75 लाख रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद कुल 60 पदों पर 14,24,500 रुपये प्रतिमाह खर्च होगा। 

फिलहाल जीडीए ने 22 गार्डो की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगा है। इनमें 08 सशस्त्र गार्ड और 14 गैर-सशस्त्र गार्ड का नियुक्त होंगे। मानदेय क्रमश: 20,500 और 18,500 रुपये प्रतिमाह होगा। जिला सैनिक कल्याण निगम में पंजीकृत इच्छुक पूर्व सैनिकों को 22 सितंबर को प्राधिकरण के राप्ती सभागार में 11 बजे आमंत्रित किया गया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:17
गोरखपुर : रामगढ़ ताल किनारे लेटी असहाय वृद्ध महिला की चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराया गुरुद्वारा भगत कबीरजी, मगहर की कोआर्डिनेटर जसवीन कौर ने, राहगीरों ने की सराहना
गोरखपुर : अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ ने किया IMA के चैरिटेबुल ब्लड सेंटर का लोकार्पण
गोरखपुर : डिप्टी मेयर के पति और पूर्व पार्षद ब्रजेश सिंह छोटू को सोशल मीडिया पर धमकाने के आरोप में जेल गया रजत चौधरी की जेल से बीती रात हुई रिहाई, समर्थकों में उत्साह
गोरखपुर : CM योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र शब्दावली का प्रयोग करने के आरोप में आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा के खिलाफ पुलिस को मिली 4 तहरीर
गोरखपुर : प्रसिद्ध समाजसेवी आलोक अग्रवाल ने गोला क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों में बँटवाई अनूठी राहत किट, वाटरप्रूफ, साँप-बिच्छू से बचाव सहित सोलर लाइट-पंखे की सुविधा है इस किट के टेंट में
गोरखपुर : नैनो बबल तकनीक के इस्तेमाल से रामगढ़ ताल के पानी को साफ करेगा GDA
गोरखपुर : खोराबार क्षेत्र के डांगीपार स्थित निर्माणाधीन स्कूल भवन में करंट लगने से 7 वर्षीय मासूम अंकुश की मौत
गोरखपुर ; एसटीएफ ने किया असलहा नेटवर्क का खुलासा, कैंट क्षेत्र के व्ही पार्क के निकट पकड़े गए 5 तस्कर, इंस्टाग्राम से बेचते थे असलहा, 4 पिस्टल,4 मैगजीन, एक रिवाल्वर और 5 जिंदा कारतूस बरामद
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पँहुचे CM योगी आदित्यनाथ, बाबा गोरक्षनाथ और गुरु अवैद्यनाथ जी के पावनस्थली पहुँच किया पूजन-अर्चन
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐलान-चुनाव से पहले 1 लाख सरकारी नौकरी देंगे, 9 लाख दे चुके हैं, 19 सितंबर से होगी शुरुआत
गोरखपुर : CM योगी ने गोरखपुर में किया IMA के चैरिटेबल ब्लड सेंटर और GDA के पांचवे कल्याण मंडपम का लोकार्पण
गोरखपुर : CM योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी सैकड़ों फरियादियों की समस्याए, अधिकारियों को दिये वाजिब कार्रवाई के आदेश
गोरखपुर : भगवान विश्वकर्मा जयंती के मौके पर CM योगी पहुंचे श्री विश्वकर्मा पंचायत मंदिर, पूजा अर्चना की।
सपा नेत्री काजल निषाद पर FIR