BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 22-09-2026

वैश्विक पटल पर चमकेगी गोरखपुर की माटी

गोरखपुर : गोरखपुर का विश्वप्रसिद्ध माटी हस्तशिल्प ‘टेराकोटा’ एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी अमिट छाप छोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। ग्रेटर नोएडा स्थित ‘इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट’ में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले ‘उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो’ के चौथे संस्करण में गोरखपुर के टेराकोटा शिल्प के चार विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। योगी सरकार की 'एक जिला एक उत्पाद' योजना के तहत मिली नई पहचान के बाद, यह अंतरराष्ट्रीय मंच स्थानीय शिल्पकारों के लिए वैश्विक निर्यात और बड़े कॉर्पोरेट खरीदारों से सीधे जुड़ने का एक ऐतिहासिक अवसर साबित होने जा रहा है।  इस बार यूपीआईटीएस में गोरखपुर के टेराकोटा उत्पाद आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगे। उद्योग विभाग ने जिन चार प्रमुख शिल्पियों व संस्थाओं को स्टॉल के लिए चुना है। उद्योग उपायुक्त उज्ज्वल सिंह ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय मंच न केवल शिल्पियों के हुनर को दुनिया के सामने लाएगा, बल्कि यह भी साबित करेगा कि सही नीति और तकनीक मिले तो मिट्टी भी सोना बन सकती है। यह अवसर टेराकोटा के सीधे निर्यात के नए रास्ते खोलेगा। 

भटहट ब्लॉक का औरंगाबाद गांव, जो पीढ़ियों से टेराकोटा शिल्प का गढ़ रहा है, वर्ष 2018 के बाद से एक बड़े आर्थिक बदलाव का गवाह बना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा टेराकोटा को गोरखपुर का ओडीओपी प्रोडक्ट घोषित किए जाने के बाद शिल्पियों को आधुनिक तकनीक जैसे—इलेक्ट्रिक चाक, पगमिल और रियायती दरों पर लोन मुहैया कराए गए। सरकारी स्तर पर हुई ब्रांडिंग से देश-विदेश में टेराकोटा सजावटी सामानों और ज्वेलरी की मांग कई गुना बढ़ गई है। जो शिल्पकार कभी कच्ची झोपड़ियों में काम करने को मजबूर थे, आज उनके पास पक्के वर्कशॉप और पक्के मकान हैं। पारंपरिक काम से दूर भाग रही नई पीढ़ी अब आधुनिक डिजाइनिंग सीखकर गर्व से अपने पुश्तैनी कारोबार को आगे बढ़ा रही है। ग्रेटर नोएडा का यह ट्रेड शो न केवल गोरखपुर के शिल्पकारों की कला का सम्मान है, बल्कि 'वोकल फॉर लोकल' से 'ग्लोबल' बनने की दिशा में एक बड़ा कदम भी है।


Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:23
गोरखपुर : रामगढ़ ताल किनारे लेटी असहाय वृद्ध महिला की चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराया गुरुद्वारा भगत कबीरजी, मगहर की कोआर्डिनेटर जसवीन कौर ने, राहगीरों ने की सराहना
गोरखपुर : डिप्टी मेयर के पति और पूर्व पार्षद ब्रजेश सिंह छोटू को सोशल मीडिया पर धमकाने के आरोप में जेल गया रजत चौधरी की जेल से बीती रात हुई रिहाई, समर्थकों में उत्साह
गोरखपुर : नैनो बबल तकनीक के इस्तेमाल से रामगढ़ ताल के पानी को साफ करेगा GDA
गोरखपुर : खोराबार क्षेत्र के डांगीपार स्थित निर्माणाधीन स्कूल भवन में करंट लगने से 7 वर्षीय मासूम अंकुश की मौत
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐलान-चुनाव से पहले 1 लाख सरकारी नौकरी देंगे, 9 लाख दे चुके हैं, 19 सितंबर से होगी शुरुआत
सपा नेत्री काजल निषाद पर FIR
गोरखपुर : जिले मे अलग-अलग हिस्सों में सोमवार सुबह 10 बजे से अपराहन 4 बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी, सड़क चौडीकरण आदि की वजह से
गोरखपुर : सपा नेता जफर अमीन डककू की जेल से रिहाई के बाद सपा में उबाल, नेताओं में जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला
गोरखपुर : देवरिया जा रही ट्रेन पर पत्थर फेंकने वाले पाँच युवकों को आरपीएफ ने पकड़ा, एक महिला यात्री हुई थी घायल