BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 31-10-2026

गोरखपुर में बिना अनुमति विज्ञापन लगाया तो होगी कार्रवाई

गोरखपुर : शहर की सड़कों और चौराहों को अवैध होर्डिंग, फ्लैक्स, बैनर और पोस्टर से मुक्त कराने के लिए नगर निगम ने गुरुवार को अभियान चलाया। विज्ञापन विभाग की टीम ने टाउनहाल से बैंक रोड, अग्रसेन तिराहा होते हुए विजय चौराहा तक कार्रवाई की। इसके बाद विजय चौराहा से राज टॉकीज होते हुए सुमेर सागर और जटाशंकर चौराहा तक अवैध रूप से लगाए गए फ्लैक्स और पोल बोर्ड हटाए गए। अभियान के दौरान 220 फ्लैक्स बोर्ड और बिजली के खंभों पर लगाए गए 116 बोर्ड जब्त किए गए। इसके अलावा शहर के विभिन्न मार्गों पर करीब 80 स्थानों से पोस्टर भी साफ कराए गए। नगर निगम की इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर में जगह-जगह लगाए गए अनधिकृत विज्ञापन संसाधनों को हटाकर सड़कों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों को व्यवस्थित बनाना है। बिना अनुमति लगाए गए बोर्ड और पोस्टर न केवल शहर की सुंदरता को प्रभावित करते हैं, बल्कि सार्वजनिक स्थलों पर अव्यवस्था भी पैदा करते हैं। नगर आयुक्त ने सभी संस्थाओं और संबंधित फर्मों को चेतावनी दी है कि वे नगर निगम से अनुमति लेने के बाद ही निर्धारित नियमों के अनुसार विज्ञापन बोर्ड, फ्लैक्स और अन्य प्रचार सामग्री लगाएं। बिना अनुमति के पोस्टर, बैनर या अन्य विज्ञापन संसाधन लगाए जाने पर संबंधित फर्म के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की ओर से स्पष्ट किया गया है कि विज्ञापन के लिए निर्धारित नियमों का पालन करना सभी संस्थाओं की जिम्मेदारी है। शहर में कहीं भी मनमाने तरीके से प्रचार सामग्री लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभियान के तहत ऐसे विज्ञापन संसाधनों को हटाने और जब्त करने की कार्रवाई आगे भी जारी रखी जा सकती है। नगर निगम ने शहरवासियों और संस्थाओं से अपील की है कि गोरखपुर को अपना शहर समझते हुए सार्वजनिक स्थलों पर अनुचित तरीके से बोर्ड, बैनर और पोस्टर न लगाएं। संस्थाएं अपने प्रचार-प्रसार के लिए निर्धारित नियमों के तहत उचित स्थानों और विज्ञापन माध्यमों का इस्तेमाल करें। नगर निगम का कहना है कि शहर का सौंदर्यीकरण बनाए रखने के लिए प्रशासन के साथ आम लोगों और संस्थाओं का सहयोग भी जरूरी है। व्यवस्थित तरीके से विज्ञापन लगाने और सार्वजनिक स्थलों को पोस्टर-बैनर से मुक्त रखने से शहर की सुंदरता बनाए रखने में मदद मिलेगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:51
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।
गोरखपुर : परंपरागत भव्यता के साथ निकला गोरक्षपीठाधीश्वर का विजयादशमी शोभा यात्रा, बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठे थे पीठाधीश्वर महंत और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर : विजयादशमी यात्रा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो नारी की गरिमा तार-तार करेगा, उसका रावण जैसा हाल होगा
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी ने शोभायात्रा बीच में रोक एम्बुलेंस को दिया रास्ता, सर्वत्र हो रही इसकी सराहना
गोरखपुर : शोभायात्रा के दौरान प्रदेश के कोने-कोने से आए कलाकारों ने किया कला प्रदर्शन
गोरखपुर : अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया मुख्यमंत्री योगी का अभिनंदन
गोरखपुर : डीएम के आदेश पर बुधवार को जिले के 12 वीं तक के सभी बोर्डों के स्कूलो में रहेगा अवकाश
गोरखपुर : दो दिन आंधी-बारिश के आसार, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड
गोरखपुर : सैलून संचालक सुसाइड केस में मकान मालिक और पत्नी अरेस्ट
गोरखपुर : सांसद रवि किशन ने सांवरिया क्लॉथ बाजार का उद्घाटन किया, गोरखनाथ रोड पर चौथी शाखा खुली
गोरखपुर : बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री कमलेश के पिता का निधन
गोरखपुर : गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन में बीजेपी के ध्रुव त्रिपाठी ने चौथी बार जीत दर्ज की, निर्दल राजीव यादव ने दी कड़ी टक्कर, 307 मतों से जीते
गोरखपुर : pet परीक्षा के मद्देनजर जिले के स्कूलों में 30 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दिया आदेश