BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 03-10-2026

अर्धभूमिगत कचरा पात्रों का संचालन अब नगर निगम खुद करेगा

गोरखपुर : नगर निगम ने शहर में स्थापित 17 अर्धभूमिगत कचरा पात्रों के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी अब खुद संभालने का फैसला किया है। नगर आयुक्त अजय जैन के निर्देश पर इन कचरा पात्रों की सफाई, आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने और समय-समय पर कचरा उठान की व्यवस्था नगर निगम अपने संसाधनों, सफाईकर्मियों और वाहनों के जरिए करेगा। इसके लिए अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने जोनल सेनेटरी अधिकारियों, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक तथा सभी सफाई निरीक्षकों को निर्देश जारी किए हैं। स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के समन्वय अधिकारी को सभी सफाई निरीक्षकों से समन्वय स्थापित कर इन कचरा पात्रों के संचालन एवं रखरखाव की निगरानी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी है। कचरा पात्रों को समय-समय पर खाली कराने की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के तहत महानगर को कचरा मुक्त बनाने के उद्देश्य से 3 घन मीटर (लगभग 3000 लीटर) क्षमता वाले 17 अर्ध-भूमिगत कूड़ेदान (सेमी अण्डरग्राउंड बिन) के लिए ठेकेदार फर्म त्रिपाठी एक्सिम प्राइवेट लिमिटेड अजमेर के निदेशक अनिल त्रिपाठी का चयन किया। फर्म ने 2018 में 02, 2023 में 08 और 2026 में 07 स्थान पर कुल मिला कर 17 स्थानों पर फिनलैंड से आयातित अर्धभूमिगत कचरा पात्र की स्थापना, रखरखाव और संचालन भी कर रही है। फर्म का दावा है कि जागृति फाउंडेशन लिमिटेड अजमेर इन अर्ध भूमिगत कचरा पात्र के इस्तेमाल के लिए लोगों को जागरूक करती है। नगर निगम 17 अर्धभूमिगत कचरा पात्र के संचालन और रखरखाव पर तकरीबन 6.39 लाख रुपये मासिक खर्च कर रहा है। नगर आयुक्त अजय जैन का ध्यान पार्षदों ने इस ओर दिला, इसे वित्तीय बदइंतजामी करार दिया। हर बार इसी फर्म को काम दिए जाने पर एतराज उठाया। नतीजतन अप्रैल माह से फर्म का भुगतान बाधित है। 01 अक्तूबर से अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने पत्र जारी कर इन कचरा पात्रों का संचालन भी अपने हाथ में ले लिया। इनमें नौका विहार, वसुंधरा एन्क्लेव, जेमिनी गार्डेनिया, लेक व्यू अपार्टमेंट, एमएमएमयूटी, आर्किड ग्रीन, जजेज कंपाउंड-बजाज पार्क, महाराणा प्रताप कॉलेज, जुबिली कॉलेज, दुर्गाबाड़ी,  गोरखधाम एन्क्लेव, ग्रीन वैली, श्री जी अपार्टमेंट, गोकुल अपार्टमेंट, जेमिनी पैराडाइस और जेमिनी रेजीडेंसी शामिल हैं। उधर ठेकेदार फर्म त्रिपाठी एक्सिम प्राइवेट लिमिटेड अजमेर के निदेशक अनिल त्रिपाठी का कहना है कि 6.39 लाख रुपये मासिक रखरखाव एवं संचालन शुल्क अप्रैल माह से बकाया है। छह माह से 20 कर्मचारियों को मानदेय नहीं दे सका हूं। 30 सितंबर के बाद कर्मियों ने काम बंद कर दिया है। निगम ने जनवरी 2026 में 10 बिन का 3.22 करोड़ में 02 साल के रखरखाव के साथ टेंडर दिया था जिसमें सिर्फ 07 ही लगवाए।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:22
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस