BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 24-09-2026

कंपनी का पाइप लो, वरना नहीं मिलेगा रसोई गैस सिलिंडर

गोरखपुर : राप्तीनगर की उपभोक्ता प्रियंका के घर हाकर सिलिंडर लेकर तो पहुंचा, लेकिन उसने डिलीवरी से इन्कार कर दिया। प्रियंका ने कारण पूछा तो बोला कि पहले पाइप लेना होगा। प्रियंका ने बताया कि कुछ महीने पहले ही तो नया पाइप लिया है, अभी इसे बदलने की जरूरत नहीं है। हाकर ने सवाल किया, क्या पाइप बाजार से लिया है, प्रियंका के हां में जवाब देने के बाद हाकर बोला कि वह पाइप मान्य नहीं होगा, आपको कंपनी का पाइप लेना होगा। कंपनी से पाइप लेने के बाद इसका पूरा ब्योरा आपके अकाउंट नंबर में दर्ज होगा। पांच साल पूरा होने के बाद फिर नया पाइप लेना होगा। प्रियंका ने पाइप की कीमत पूछी तो हाकर ने बताया कि रेट 190 रुपये है, लेकिन आपको 170 रुपये में मिल जाएगा। प्रियंका ने इन्कार किया तो हाकर सिलिंडर लेकर वापस चला गया और फिर बुकिंग ही निरस्त कर दी। थक-हारकर प्रियंका को पाइप लेना पड़ा। इसके बाद ही सिलिंडर मिल सका। यह समस्या सिर्फ प्रियंका के सामने ही नहीं आई है, पाइप न लेने वाले ग्राहकों को सिलिंडर न दिए जाने की रोजाना चेतावनी मिल रही है। जिन ग्राहकों ने बाजार से पाइप ले लिया है, उनको समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें। ग्राहक एजेंसियों पर पहुंचकर अनुरोध कर रहे हैं लेकिन संचालक खुद अपनी मजबूरी बताकर पल्ला झाड़ ले रहे हैं। तेल कंपनियों की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे सुरक्षा हौज पाइप का रेट ज्यादा है। तीन लेयर की डेढ़ मीटर लंबी पाइप तेल कंपनियां 190 रुपये में बेच रही हैं, जबकि बाजार में यही पाइप 120 रुपये में आसानी से उपलब्ध है। ऐसे में ग्राहक सवाल कर रहे हैं कंपनियां अपनी कमाई के चक्कर में ग्राहकों का नुकसान कर रही हैं। पाइप खरीदने पर सख्ती नहीं होनी चाहिए। ग्राहक बाजार से पाइप खरीदकर इसकी रसीद एजेंसी पर दिखा दें तो इसके आधार पर अकाउंट में ब्योरा अपडेट कर दिया जाना चाहिए।

एक तरफ तेल कंपनियां ग्राहकों को हर पांच साल में उनके डिस्ट्रीब्यूटर से सुरक्षा हौज पाइप लेने का दबाव बना रही हैं तो दूसरी तरफ उनका दावा है कि कंपनी किसी ग्राहक पर कोई उत्पाद खरीदने का दबाव नहीं बनाती हैं। हम ग्राहक को सिर्फ यह सलाह देते हैं कि कौन सा उत्पाद ज्यादा अच्छा है। इसे लेकर ग्राहकों में भ्रम की स्थिति भी पैदा हो रही है। उत्तर प्रदेश में रसोई गैस ग्राहकों की संख्या तकरीबन पांच करोड़ है। ऐसे में तेल कंपनियों के लिए पाइप का यह बहुत बड़ा बाजार भी है। यानी हर पांच साल पर तेल कंपनियों को साढ़े नौ अरब रुपये का बड़ा बाजार मिल गया है। यानी हर साल 1.90 अरब रुपये तेल कंपनियों के पास आसानी से आ जाएंगे। इसमें तेल कंपनियां खूब मुनाफा कमाएंगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:27
गोरखपुर : रामगढ़ ताल किनारे लेटी असहाय वृद्ध महिला की चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराया गुरुद्वारा भगत कबीरजी, मगहर की कोआर्डिनेटर जसवीन कौर ने, राहगीरों ने की सराहना
गोरखपुर : डिप्टी मेयर के पति और पूर्व पार्षद ब्रजेश सिंह छोटू को सोशल मीडिया पर धमकाने के आरोप में जेल गया रजत चौधरी की जेल से बीती रात हुई रिहाई, समर्थकों में उत्साह
गोरखपुर : नैनो बबल तकनीक के इस्तेमाल से रामगढ़ ताल के पानी को साफ करेगा GDA
गोरखपुर : खोराबार क्षेत्र के डांगीपार स्थित निर्माणाधीन स्कूल भवन में करंट लगने से 7 वर्षीय मासूम अंकुश की मौत
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐलान-चुनाव से पहले 1 लाख सरकारी नौकरी देंगे, 9 लाख दे चुके हैं, 19 सितंबर से होगी शुरुआत
सपा नेत्री काजल निषाद पर FIR
गोरखपुर : जिले मे अलग-अलग हिस्सों में सोमवार सुबह 10 बजे से अपराहन 4 बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी, सड़क चौडीकरण आदि की वजह से
गोरखपुर : सपा नेता जफर अमीन डककू की जेल से रिहाई के बाद सपा में उबाल, नेताओं में जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला
गोरखपुर : देवरिया जा रही ट्रेन पर पत्थर फेंकने वाले पाँच युवकों को आरपीएफ ने पकड़ा, एक महिला यात्री हुई थी घायल