BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 08-10-2026

गोरखपुर जिला अस्पताल का CCTV कोर्ट में साबित हुआ, बच्ची से रेप और हत्या मामले में छठवें गवाह का बयान दर्ज

गोरखपुर : जिला अस्पताल से 10 साल की बच्ची के अपहरण, रेप और हत्या मामले में मंगलवार को अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पाक्सो शमीम अहमद अंसारी की अदालत में जिला अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य के रूप में साबित किया गया। फुटेज तैयार करने वाले हॉस्पिटल के कर्मचारी श्रीनिवास सिंह का अभियोजन की ओर से मुख्य बयान दर्ज हुआ। पेनड्राइव में सुरक्षित फुटेज दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की मौजूदगी में कोर्ट में चलाकर दिखाई गई। गवाह की क्रॉस एग्जामिनेशन के लिए सात अक्टूबर की तारीख तय की गई है। विशेष लोक अभियोजक राघवेंद्र त्रिपाठी ने श्रीनिवास सिंह को गवाह के रूप में पेश किया। उन्होंने जिला अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज तैयार किए जाने और उसे सुरक्षित रखने के संबंध में बयान दिया। इसके बाद पेनड्राइव कोर्ट में चलाई गई। अब बचाव पक्ष गवाह की प्रति परीक्षा करेगा। मामले में अभियोजन की ओर से अब तक पांच गवाहों की गवाही पूरी हो चुकी है। इनमें बच्ची के पिता, उसकी बड़ी बहन, सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करने वाले विशेषज्ञ, मुकदमा दर्ज करने वाले कोतवाली थाने के दीवान और विद्यालय की प्रधानाचार्य शामिल हैं। प्रधानाचार्य ने भी न्यायालय में स्कूल की सीसीटीवी फुटेज प्रमाणित की थी।

28 जुलाई की रात को जिला अस्पताल में भर्ती अपनी बड़ी बहन को खाना देने गई बच्ची अचानक गायब हो गई थी। परिजनों की तलाश में पता चला कि पुलिस की वर्दी पहने एक युवक उसे ले गया है। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से जांच आगे बढ़ी, तो खुलासा हुआ कि डायल 112 में तैनात सिपाही अभिषेक यादव (निवासी गाजीपुर) ने बच्ची का अपहरण किया है। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने माना कि उसने रेप के बाद बच्ची की हत्या कर दी। 30 जुलाई को चिउटहा में रोहिन नदी के किनारे बच्ची की लाश मिली थी। इसके बाद आरोपी सिपाही को नौकरी से बर्खास्त कर जेल भेज दिया गया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:27
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस