BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / बड़हलगंज • 24-09-2026

बड़हलगंज में किन्नरों के दो गुटों में छिड़ी वर्चस्व की जंग

बड़हलगंज : यजमानों और बधाई वसूली के क्षेत्र को लेकर किन्नर समाज के दो गुटों में चल रहा विवाद बुधवार को बड़हलगंज कोतवाली में हंगामे में बदल गया। देवरिया और बड़हलगंज गुट के करीब 400 किन्नर दर्जनों बोलेरो और कारों के काफिले के साथ कोतवाली पहुंच गए और आमने-सामने आ गए। 

बड़हलगंज क्षेत्र में यजमानों और बधाई वसूली के वर्चस्व को लेकर किन्नर समाज के दो गुटों के बीच जारी विवाद बुधवार को बड़हलगंज कोतवाली परिसर में सार्वजनिक अखाड़े में तब्दील हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों से दर्जनों बोलेरो व कारों के काफिले से करीब 400 किन्नर कोतवाली में उतर पड़े। परिसर में ही आमने-सामने आए दोनों गुटों ने ताली बजाकर अपनी गुप्त भाषा में एक-दूसरे को अपशब्द कहना शुरू कर दिया, जिससे भारी पुलिस बल के सामने ही हिंसक संघर्ष और मारपीट जैसी गंभीर स्थिति बन गई। सुबह 10 बजे से ही कोतवाली परिसर में किन्नरों का जुटना शुरू हो गया था। दोनों पक्ष आर-पार के मूड में दिखे और कोतवाली परिसर में हंगामे के चलते हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता और संभावित बड़े बवाल को भांपते हुए कोतवाल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने तुरंत अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाला और कड़ा रुख अपनाते हुए पहले उग्र हो रहे किन्नरों को तितर-बितर कर माहौल संभाला। 

मामले को शांत कराने के बाद पुलिस ने दोनों गुटों के मुखियाओं को चेंबर में तलब किया। बड़हलगंज पक्ष से लल्लन व बिजली किन्नर तथा देवरिया पक्ष से सरोजा व कोमल किन्नर को आमने-सामने बैठाकर वार्ता शुरू की गई। बड़हलगंज के किन्नर लल्लन द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाल ने दोनों पक्षों की बात सुनी और बीच का रास्ता निकालते हुए सीमा तय की।

समझौते के तहत देवरिया क्षेत्र के किन्नरों को बड़हलगंज की सीमा स्थित 'डेरवा' तक के यजमानों को डील करने का अधिकार दिया गया, जिसके बाद जाकर दोनों पक्ष शांत हुए। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार, बधाई और यजमानी वसूली के इलाकों को लेकर दोनों गुटों में कई दिनों से खींचातान चल रही थी। पुलिस के इस त्वरित हस्तक्षेप और लिखित-मौखिक समझौते के बाद फिलहाल कई दिनों से जारी इस हाई-वोल्टेज ड्रामे पर विराम लग गया है। 

कोतवाल, अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र को लेकर दोनों गुटों में लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो कभी भी हिंसक रूप ले सकता था। फिलहाल देवरिया पक्ष की किन्नर सरोजा को डेरवा तक की सीमा देकर अस्थाई रूप से मामला शांत कराया गया है। सरोजा जिस दिन अपना गुरु तय कर लेंगी, उस दिन नए सिरे से सीमांकन किया जाएगा 

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:29
गोरखपुर : रामगढ़ ताल किनारे लेटी असहाय वृद्ध महिला की चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराया गुरुद्वारा भगत कबीरजी, मगहर की कोआर्डिनेटर जसवीन कौर ने, राहगीरों ने की सराहना
गोरखपुर : डिप्टी मेयर के पति और पूर्व पार्षद ब्रजेश सिंह छोटू को सोशल मीडिया पर धमकाने के आरोप में जेल गया रजत चौधरी की जेल से बीती रात हुई रिहाई, समर्थकों में उत्साह
गोरखपुर : नैनो बबल तकनीक के इस्तेमाल से रामगढ़ ताल के पानी को साफ करेगा GDA
गोरखपुर : खोराबार क्षेत्र के डांगीपार स्थित निर्माणाधीन स्कूल भवन में करंट लगने से 7 वर्षीय मासूम अंकुश की मौत
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐलान-चुनाव से पहले 1 लाख सरकारी नौकरी देंगे, 9 लाख दे चुके हैं, 19 सितंबर से होगी शुरुआत
सपा नेत्री काजल निषाद पर FIR
गोरखपुर : जिले मे अलग-अलग हिस्सों में सोमवार सुबह 10 बजे से अपराहन 4 बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी, सड़क चौडीकरण आदि की वजह से
गोरखपुर : सपा नेता जफर अमीन डककू की जेल से रिहाई के बाद सपा में उबाल, नेताओं में जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला
गोरखपुर : देवरिया जा रही ट्रेन पर पत्थर फेंकने वाले पाँच युवकों को आरपीएफ ने पकड़ा, एक महिला यात्री हुई थी घायल