BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 19-09-2026

नालियों की गंदगी से मिलेगी राहत?: एआई करेगा प्लास्टिक की पहचान

गोरखपुर : नालियों में बहते प्लास्टिक कचरे को अब एआई पहचानकर रोबोटिक आर्म से बाहर निकलवाएगा। गोरखपुर और दिल्ली के शोधकर्ताओं ने यह तकनीक विकसित की है, जिसने परीक्षण में 97.4 प्रतिशत सटीकता हासिल की। नालियों के पानी में बहते प्लास्टिक कचरे की पहचान अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) करेगी और उसे निकालने का काम रोबोटिक आर्म करेगा। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) और दिल्ली टेक्निकल विश्वविद्यालय के चार शोधकर्ताओं ने ऐसा एआई आधारित सिस्टम विकसित किया है। परीक्षण में सिस्टम ने प्लास्टिक कचरे की पहचान में 97.4 प्रतिशत सटीकता हासिल की है। इसे भारत सरकार की ओर से पेटेंट भी दिया गया है। जेटसन एज डिवाइस और वास्तविक नाली के पानी में भी इसकी पहचान क्षमता का परीक्षण सफल रहा। सिस्टम विकसित करने वाली टीम में डॉ. अभिषेक वर्मा, दिनेश कुमार विश्वकर्मा, सुमित कुमार और प्रतीक सैनी शामिल हैं। डॉ. अभिषेक वर्मा कंप्यूटर साइंस विभाग में सहायक आचार्य हैं। अन्य तीनों शोधकर्ता दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी में कार्यरत हैं।  डॉ. अभिषेक के मुताबिक, इस तकनीक को 20 साल के लिए पेटेंट मिला है। अनुदान मिलने के बाद इसका पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की योजना है। ट्रांसफॉर्मर और सीएनएन आधारित कंप्यूटर विजन मॉडल, कैमरा और रोबोटिक आर्म को एकीकृत कर यह सिस्टम तैयार किया गया है। इसका इस्तेमाल नगर निगम की नालियों में पानी की सतह पर बहते प्लास्टिक कचरे को चुनकर बाहर निकालने में किया जा सकेगा। सिस्टम कचरे की तस्वीर या वीडियो लेकर पहले प्लास्टिक की पहचान करेगा।

सिस्टम को 1,000 से अधिक शहरी और ग्रामीण स्थानों से जुटाई गई 4,000 से अधिक वास्तविक प्लास्टिक की तस्वीरों से प्रशिक्षित किया गया है। विशेषज्ञों ने तस्वीरों का सत्यापन किया। एआई प्लास्टिक की बनावट, चमक, आकार और ज्यामिति के आधार पर उसे पत्ते और लकड़ी जैसे जैविक कचरे से अलग करता है। कम रोशनी में काम करने के लिए आईआर या नाइट विजन कैमरे का इस्तेमाल किया जा सकता है।

डॉ. अभिषेक के मुताबिक, सिस्टम एक घंटे में करीब 600 से 900 प्लास्टिक के टुकड़े उठा सकता है। वास्तविक क्षमता नाली के आकार और रोबोटिक आर्म पर निर्भर करेगी। सामान्य स्थिति में एक बार में 500 ग्राम से दो किलोग्राम तक भार उठाया जा सकेगा। मॉड्यूलर फ्रेम के जरिये इसे नालियों पर लगाया जा सकता है। सोलर पैनल से बैटरी चार्ज होगी। आईओटी डैशबोर्ड बिन भरने या सिस्टम में खराबी आने पर अलर्ट देगा। डॉ. अभिषेक ने बताया कि सिस्टम का सिद्धांत 'पहचानो और उठाओ' है। कैमरा नाली के पानी की तस्वीर या वीडियो लेगा। गहन शिक्षण मॉडल उसमें मौजूद प्लास्टिक कचरे की पहचान करेगा। वस्तु की स्थिति और पानी में उसकी गहराई के आधार पर रोबोटिक आर्म के लिए स्थान तय होगा। इसके बाद आर्म ग्रिपर की मदद से प्लास्टिक को पकड़कर बिन में डाल देगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:22
गोरखपुर : रामगढ़ ताल किनारे लेटी असहाय वृद्ध महिला की चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराया गुरुद्वारा भगत कबीरजी, मगहर की कोआर्डिनेटर जसवीन कौर ने, राहगीरों ने की सराहना
गोरखपुर : अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ ने किया IMA के चैरिटेबुल ब्लड सेंटर का लोकार्पण
गोरखपुर : डिप्टी मेयर के पति और पूर्व पार्षद ब्रजेश सिंह छोटू को सोशल मीडिया पर धमकाने के आरोप में जेल गया रजत चौधरी की जेल से बीती रात हुई रिहाई, समर्थकों में उत्साह
गोरखपुर : CM योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र शब्दावली का प्रयोग करने के आरोप में आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा के खिलाफ पुलिस को मिली 4 तहरीर
गोरखपुर : प्रसिद्ध समाजसेवी आलोक अग्रवाल ने गोला क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों में बँटवाई अनूठी राहत किट, वाटरप्रूफ, साँप-बिच्छू से बचाव सहित सोलर लाइट-पंखे की सुविधा है इस किट के टेंट में
गोरखपुर : नैनो बबल तकनीक के इस्तेमाल से रामगढ़ ताल के पानी को साफ करेगा GDA
गोरखपुर : खोराबार क्षेत्र के डांगीपार स्थित निर्माणाधीन स्कूल भवन में करंट लगने से 7 वर्षीय मासूम अंकुश की मौत
गोरखपुर ; एसटीएफ ने किया असलहा नेटवर्क का खुलासा, कैंट क्षेत्र के व्ही पार्क के निकट पकड़े गए 5 तस्कर, इंस्टाग्राम से बेचते थे असलहा, 4 पिस्टल,4 मैगजीन, एक रिवाल्वर और 5 जिंदा कारतूस बरामद
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पँहुचे CM योगी आदित्यनाथ, बाबा गोरक्षनाथ और गुरु अवैद्यनाथ जी के पावनस्थली पहुँच किया पूजन-अर्चन
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐलान-चुनाव से पहले 1 लाख सरकारी नौकरी देंगे, 9 लाख दे चुके हैं, 19 सितंबर से होगी शुरुआत
गोरखपुर : CM योगी ने गोरखपुर में किया IMA के चैरिटेबल ब्लड सेंटर और GDA के पांचवे कल्याण मंडपम का लोकार्पण
गोरखपुर : CM योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी सैकड़ों फरियादियों की समस्याए, अधिकारियों को दिये वाजिब कार्रवाई के आदेश
गोरखपुर : भगवान विश्वकर्मा जयंती के मौके पर CM योगी पहुंचे श्री विश्वकर्मा पंचायत मंदिर, पूजा अर्चना की।
सपा नेत्री काजल निषाद पर FIR