BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 22-09-2026

मदरसा चौराहे के पास नाले में गिरे युवक की पहचान नहीं

गोरखपुर : राजघाट क्षेत्र के मदरसा चौराहे के पास रविवार सुबह खुले नाले में गिरकर जान गंवाने वाले करीब 40 वर्षीय युवक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शिनाख्त के लिए दो स्तर पर जांच शुरू की है। आसपास के थानों और संभावित जिलों में युवक की फोटो भेजकर पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। साथ ही रास्ते में लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि पता चल सके कि युवक मदरसा चौराहे पर कहां से आया था। घटना रविवार सुबह करीब 10 बजे की है। सीसी कैमरे की फुटेज में आसमानी रंग की टीशर्ट और मटमैला पैंट पहने युवक पैदल मदरसा चौराहे की तरफ जाता दिखाई दे रहा है। एक घर के पास पहुंचकर वह स्कूटी पकड़कर कुछ देर खड़ा होता है। इसके बाद अचानक उसका शरीर लड़खड़ाने लगता है। करीब 10 सेकेंड तक वह खुद को संभालने की कोशिश करता है, लेकिन सिर के बल सड़क किनारे खुले नाले में गिर जाता है। स्लैब नहीं होने के कारण वह पूरी तरह नाले में चला जाता है। फुटेज में इस दौरान रास्ते से बाइक और साइकिल सवार कई लोग गुजरते दिख रहे हैं। कुछ लोगों की नजर युवक पर पड़ती है, लेकिन कोई रुककर मदद नहीं करता। कुछ देर बाद पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने युवक को नाले से बाहर निकालवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

तलाशी के दौरान युवक के पास से ऐसा कोई कागजात या मोबाइल फोन नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। राजघाट थानाध्यक्ष गौरव वर्मा ने बताया कि शव की फोटो आसपास के थानों और जिलों में भेजी गई है। सीसी कैमरों की फुटेज के जरिए युवक के आने-जाने की दिशा पता की जा रही है। उसके चौराहे तक पहुंचने का रास्ता स्पष्ट होने पर पहचान में मदद मिलने की उम्मीद है। 


Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:22
गोरखपुर : रामगढ़ ताल किनारे लेटी असहाय वृद्ध महिला की चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराया गुरुद्वारा भगत कबीरजी, मगहर की कोआर्डिनेटर जसवीन कौर ने, राहगीरों ने की सराहना
गोरखपुर : डिप्टी मेयर के पति और पूर्व पार्षद ब्रजेश सिंह छोटू को सोशल मीडिया पर धमकाने के आरोप में जेल गया रजत चौधरी की जेल से बीती रात हुई रिहाई, समर्थकों में उत्साह
गोरखपुर : नैनो बबल तकनीक के इस्तेमाल से रामगढ़ ताल के पानी को साफ करेगा GDA
गोरखपुर : खोराबार क्षेत्र के डांगीपार स्थित निर्माणाधीन स्कूल भवन में करंट लगने से 7 वर्षीय मासूम अंकुश की मौत
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐलान-चुनाव से पहले 1 लाख सरकारी नौकरी देंगे, 9 लाख दे चुके हैं, 19 सितंबर से होगी शुरुआत
सपा नेत्री काजल निषाद पर FIR
गोरखपुर : जिले मे अलग-अलग हिस्सों में सोमवार सुबह 10 बजे से अपराहन 4 बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी, सड़क चौडीकरण आदि की वजह से
गोरखपुर : सपा नेता जफर अमीन डककू की जेल से रिहाई के बाद सपा में उबाल, नेताओं में जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला
गोरखपुर : देवरिया जा रही ट्रेन पर पत्थर फेंकने वाले पाँच युवकों को आरपीएफ ने पकड़ा, एक महिला यात्री हुई थी घायल