BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• Gorakhpur, Cm Yogi, Cold Day, FIR • गोरखपुर / बड़हलगंज • 23-01-2026

रिवॉल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी:पड़ोसियों से हुआ था विवाद, कई नामजद व अज्ञात पर FIR दर्ज

रूरल न्यूज़ नेटवर्क।गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के टाड़ा गांव में बृहस्पतिवार को पड़ोसियों के बीच विवाद गंभीर हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पर हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कई नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Image Source Here...

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, ग्राम टाड़ा निवासी संजीत त्रिपाठी और संतोष तिवारी (पुत्र निशीध तिवारी) ने बताया कि 9 जनवरी 2026 को शाम लगभग चार बजे उनके पड़ोसी सहित कुछ अज्ञात लोग उनके मकान में लगे जंगले, खिड़की, रोशनदान और पोर्टिको बर्जे को स्थायी रूप से बंद करने का प्रयास कर रहे थे।

आरोप है कि जब पीड़ितों ने इसका विरोध किया, तो पड़ोसी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर जंगले के भीतर डालकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी और गाली-गलौज की। इसी दौरान महेन्द्र तिवारी ने भी पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी दी।

पीड़ितों के अनुसार, जब वे छत पर पहुंचे तो आरोपी गाली देते हुए उनके मकान की ओर दौड़ पड़े। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 191(2), 352, 351(3) एवं 131 के तहत एफआईआर दर्ज की है। थाना प्रभारी सुनील राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:11
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस