BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 19-09-2026

गोरखपुर में पिता ने बेटे पर तलवार से किया हमला

गोरखपुर : गीडा क्षेत्र में एक पिता ने अपने बेटे पर तलवार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना शनिवार सुबह करीब 7 बजे नौसड़ के दवहिंयाँ टोले पर हुई। आरोपी पिता गंगा निषाद ने अपने मझले बेटे अमित कुमार निषाद पर हमला किया और मौके से फरार हो गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने तुरंत गंभीर रूप से घायल अमित को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।  लोगों ने बताया कि गंगा निषाद बाहर पेंट पॉलिश का काम करता है और इन दिनों घर आया हुआ था। शुक्रवार रात उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था। अमित ने बीच-बचाव किया और अपनी मां को एक रिश्तेदार के घर भेज दिया था। शनिवार सुबह करीब 7 बजे गंगा का अपने बेटे अमित से फिर विवाद हो गया। इसी दौरान उसने तलवार से अमित पर ताबड़तोड़ वार कर उसे घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नौसड़ चौकी इंचार्ज शशि किरण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कुछ ही घंटों के भीतर फरार आरोपी गंगा निषाद को नौसड़ अमरूतानी से गिरफ्तार कर लिया। गीडा इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार पांडेय भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। वहीं, गीडा सीओ आभा सिंह ने बताया कि नौसड़ में पारिवारिक विवाद के दौरान पिता द्वारा बेटे पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल बेटे का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:22
गोरखपुर : रामगढ़ ताल किनारे लेटी असहाय वृद्ध महिला की चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराया गुरुद्वारा भगत कबीरजी, मगहर की कोआर्डिनेटर जसवीन कौर ने, राहगीरों ने की सराहना
गोरखपुर : अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ ने किया IMA के चैरिटेबुल ब्लड सेंटर का लोकार्पण
गोरखपुर : डिप्टी मेयर के पति और पूर्व पार्षद ब्रजेश सिंह छोटू को सोशल मीडिया पर धमकाने के आरोप में जेल गया रजत चौधरी की जेल से बीती रात हुई रिहाई, समर्थकों में उत्साह
गोरखपुर : CM योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र शब्दावली का प्रयोग करने के आरोप में आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा के खिलाफ पुलिस को मिली 4 तहरीर
गोरखपुर : प्रसिद्ध समाजसेवी आलोक अग्रवाल ने गोला क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों में बँटवाई अनूठी राहत किट, वाटरप्रूफ, साँप-बिच्छू से बचाव सहित सोलर लाइट-पंखे की सुविधा है इस किट के टेंट में
गोरखपुर : नैनो बबल तकनीक के इस्तेमाल से रामगढ़ ताल के पानी को साफ करेगा GDA
गोरखपुर : खोराबार क्षेत्र के डांगीपार स्थित निर्माणाधीन स्कूल भवन में करंट लगने से 7 वर्षीय मासूम अंकुश की मौत
गोरखपुर ; एसटीएफ ने किया असलहा नेटवर्क का खुलासा, कैंट क्षेत्र के व्ही पार्क के निकट पकड़े गए 5 तस्कर, इंस्टाग्राम से बेचते थे असलहा, 4 पिस्टल,4 मैगजीन, एक रिवाल्वर और 5 जिंदा कारतूस बरामद
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पँहुचे CM योगी आदित्यनाथ, बाबा गोरक्षनाथ और गुरु अवैद्यनाथ जी के पावनस्थली पहुँच किया पूजन-अर्चन
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐलान-चुनाव से पहले 1 लाख सरकारी नौकरी देंगे, 9 लाख दे चुके हैं, 19 सितंबर से होगी शुरुआत
गोरखपुर : CM योगी ने गोरखपुर में किया IMA के चैरिटेबल ब्लड सेंटर और GDA के पांचवे कल्याण मंडपम का लोकार्पण
गोरखपुर : CM योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी सैकड़ों फरियादियों की समस्याए, अधिकारियों को दिये वाजिब कार्रवाई के आदेश
गोरखपुर : भगवान विश्वकर्मा जयंती के मौके पर CM योगी पहुंचे श्री विश्वकर्मा पंचायत मंदिर, पूजा अर्चना की।
सपा नेत्री काजल निषाद पर FIR