BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, MNREGA • गोरखपुर / बड़हलगंज • 17-04-2026

ग्राम रोजगार सेवकों की हड़ताल, मनरेगा कार्य ठप, 25 अप्रैल तक काम बंद, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

रूरल न्यूज नेटवर्क। बड़हलगंज विकास खंड में मनरेगा योजना के तहत कार्यरत ग्राम रोजगार सेवक और मनरेगा कर्मी शुक्रवार से कलमबंद हड़ताल पर चले गए हैं। इस हड़ताल के कारण मनरेगा से संबंधित सभी कार्य ठप हो गए हैं, जिससे विकास कार्यों पर सीधा असर पड़ेगा। यह कलमबंद हड़ताल 25 अप्रैल तक जारी रहेगी। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो हड़ताल की अवधि बढ़ाई जा सकती है, जिससे विकास कार्य और अधिक प्रभावित होने की आशंका है।

बड़हलगंज ब्लॉक के ग्राम रोजगार सेवकों के अध्यक्ष कैलाशपति के नेतृत्व में मनरेगा कर्मियों ने बीडीओ बड़हलगंज मनोज सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के बाद कर्मचारियों ने ब्लॉक मुख्यालय पर जमकर नारेबाजी भी की।

कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले सात माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उनके परिवारों का भरण-पोषण और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई प्रभावित हो रही है। उनकी अन्य लंबित मांगों में एचआर पॉलिसी लागू करना, लंबे समय से ईपीएफ कटने के बावजूद खातों में पैसा न पहुंचना और मानदेय वृद्धि शामिल हैं, जिन पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

Image Source Here...

इन मांगों पर कार्रवाई न होने से आक्रोशित होकर कर्मचारियों ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कलमबंद हड़ताल का रास्ता अपनाया है। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक मानदेय का शीघ्र भुगतान और लंबित मांगों का समाधान नहीं होता, वे आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने बीडीओ से अनुरोध किया कि प्रांतीय नेतृत्व का अगला निर्देश मिलने तक उन पर काम करने का दबाव न बनाया जाए।

इस दौरान एपीओ मीरा गौतम, जेई जयराम तिवारी, आशीष कुमार, रामबहाल, किशोरीलाल जायसवाल, निर्भय पांडे, अनुप सिंह, रेनू यादव, शशिकुमार, जयहिंद, दुर्गेश कुमार, अजीज, शोभा देवी, राजकिरन, मनीष यादव, दयानंद यादव, नीता सिंह, नंदिनी तिवारी, मनोज भारती, देवेंद्र कुमार, पन्नेलाल, बबलू यादव, नीतू चौहान, अनीता दूबे, रंजना यादव, संदीप कुमार, उमेश यादव और कृष्णमोहन सहित कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस