BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 10-10-2026

गोरखपुर में लिंक एक्सप्रेसवे किनारे झाड़ी में मिली नवजात बच्ची

गोरखपुर : लिंक एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन किनारे झाड़ी में शुक्रवार सुबह कपड़े में लिपटी नवजात बच्ची मिली। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर टहलने निकले ग्रामीण ने उसे देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे शहर में स्थित चाइल्ड केयर में संरक्षण के लिए भेज दिया। यह मामला सिकरीगंज थाना क्षेत्र के धोबौली अंडरपास के पास का है। धोबौली गांव निवासी अशोक कुमार साहनी सुबह पांच बजे टहलने निकले थे। इसी दौरान उन्हें लिंक एक्सप्रेसवे के सर्विस लेन किनारे झाड़ियों से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज की दिशा में जाने पर उन्होंने कपड़े में लिपटी नवजात बच्ची को पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के अन्य लोग भी मौके पर जुट गए। ग्रामीणों की मदद से बच्ची को पहले सिकरीगंज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरुवा पहुंचाया गया।


Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:24
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : बेटी ने जीता गोल्ड मेडल, पिता साइबर ठगी में गिरफ्तार, चिलुवाताल पुलिस ने की गिरफ्तारी,साथ में चार और धराए
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार