BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 28-10-2026

सुमेर सागर में कूड़ा जलाने पर जागा नगर निगम

गोरखपुर : सुमेर सागर ताल की जमीन पर कूड़ा-मलबा डालने और उसे जलाने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ी तो नगर निगम ने आनन-फानन में आठ स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगा दिए। 27 अक्तूबर मंगलवार रात लगाए गए बोर्ड पर स्पष्ट लिखा है कि सुमेर सागर जलीय भूमि है और यहां कूड़ा, कचरा व मलबा डालना दंडनीय अपराध है। शनिवार से चल रहे सफाई अभियान में अब तक 20 डंपर से अधिक मलबा, कचरा और मिट्टी हटाई जा चुकी है। सवाल यह है कि रामगढ़झील की तर्ज पर पर्यटन स्थल बनाने का सपना दिखाने वाले सुमेर सागर को आखिर कूड़ा डंपिंग स्थल बनने से रोकने की जिम्मेदारी किसकी थी? विजय चौक-धर्मशाला बाजार मार्ग के किनारे स्थित करीब 18.5 एकड़ में फैले इस ऐतिहासिक जलस्रोत की बदहाली पर नगर निगम और गोरखपुर विकास प्राधिकरण की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। 27 अक्तूबर को ताल की जमीन पर पड़े कचरे में आग लगा दी गई। धुएं से स्थानीय लोगों को परेशानी हुई। इसके बाद नगर निगम ने देर शाम चेतावनी बोर्ड लगवाए। सफाई अभियान में दो जेसीबी और चार हाईवा डंपरों की मदद ली जा रही है। शनिवार से सहायक नगर आयुक्त तपन मिश्रा और सफाई निरीक्षक राज विजय की निगरानी में अभियान चलाया जा रहा है। नगर आयुक्त अजय जैन पहले ही कह चुके हैं कि सुमेर सागर में कूड़ा-मलबा डालने वालों को चिह्नित कर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। विधिक सलाह लेकर जल्द ही इसके विकास के लिए परियोजना बनाई जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:32
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।
गोरखपुर : परंपरागत भव्यता के साथ निकला गोरक्षपीठाधीश्वर का विजयादशमी शोभा यात्रा, बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठे थे पीठाधीश्वर महंत और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर : विजयादशमी यात्रा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो नारी की गरिमा तार-तार करेगा, उसका रावण जैसा हाल होगा
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी ने शोभायात्रा बीच में रोक एम्बुलेंस को दिया रास्ता, सर्वत्र हो रही इसकी सराहना
गोरखपुर : शोभायात्रा के दौरान प्रदेश के कोने-कोने से आए कलाकारों ने किया कला प्रदर्शन
गोरखपुर : अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया मुख्यमंत्री योगी का अभिनंदन
गोरखपुर : डीएम के आदेश पर बुधवार को जिले के 12 वीं तक के सभी बोर्डों के स्कूलो में रहेगा अवकाश
गोरखपुर : दो दिन आंधी-बारिश के आसार, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड
गोरखपुर : सैलून संचालक सुसाइड केस में मकान मालिक और पत्नी अरेस्ट
गोरखपुर : सांसद रवि किशन ने सांवरिया क्लॉथ बाजार का उद्घाटन किया, गोरखनाथ रोड पर चौथी शाखा खुली
गोरखपुर : बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री कमलेश के पिता का निधन
गोरखपुर : गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन में बीजेपी के ध्रुव त्रिपाठी ने चौथी बार जीत दर्ज की, निर्दल राजीव यादव ने दी कड़ी टक्कर, 307 मतों से जीते