BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 16-09-2026

7 घंटे रहकर 2027 की तैयारी को धार देंगे तावड़े

गोरखपुर : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश प्रभारी का दायित्व मिलने के बाद पहली बार गोरखपुर क्षेत्र के दौरे पर आ रहे हैं। 17 सितंबर को दोपहर बाद 3:30 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे। 18 को शाम 6:30 बजे के बाद यहां से जाएंगे। इस तरह 27 घंटे के अपने प्रवास में वह विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी की औपचारिक शुरूआत करेंगे और इसे धार देंगे।इस दौरान तावड़े कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों से मिलकर यहां के जमीनी हालात को समझने की कोशिश करेंगे। सभी से फीडबैक भी मांगा जाएगा। पार्टी का सकारात्मक पक्ष क्या है और कौन सा पक्ष नकारात्मक नजर आ रहा है, इसको लेकर सभी से बात करेंगे। चुनाव की दृष्टि से गोरखपुर क्षेत्र को भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यहां 10 प्रशासनिक और 12 सांगठनिक जिले हैं। इन जिलों में विधानसभा की 62 सीटें आती हैं। गोरखपुर, बस्ती एवं आजमगढ़ मंडल इसके अंतर्गत आते हैं। इनमें गोरखपुर मंडल में स्थिति काफी सुदृढ़ है। पिछले चुनाव में यहां की 28 सीटों में से से 27 सीटों पर भाजपा व इसके सहयोगियों को जीत मिली थी। इनमें गोरखपुर की 9 में से 9, देवरिया की 7 में से 7, कुशीनगर की 7 में से 7 व महराजगंज की 5 में से 4 सीटें भाजपा व उसके सहयोगी दलों के पास हैं। बात बस्ती मंडल की करें तो यहां की 13 में से 6 सीटें ही भाजपा को मिली थीं। इनमें से संतकबीरनगर की तीनों सीटों पर भाजपा और उसके सहयोगी दल को जीत मिली थी जबकि बस्ती में 5 में से 1 सीट हरैया में ही जीत हासिल हो सकी थी। यहां की 4 सीटें सपा व इसके सहयोगी दल को मिली थी। हालांकि महदेवा सुरक्षित सीट पर जीत दर्ज करने वाली सुभासपा इस बार भाजपा के साथ है। सिद्धार्थनगर की 5 में से 3 सीटों पर भाजपा व उसके सहयोगी दलों का कब्जा है। 2 सीट सपा के खाते में गई थी।

बात आजमगढ़ मंडल की करें तो यहां की 21 विधानसभा सीटों में से केवल 3 भाजपा के पास हैं। इनमें 2 बलिया में और एक मऊ की सीट शामिल है। हालांकि बलिया में सपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली सुभासपा के पास भी एक सीट है। आजमगढ़ की सभी 10 सीटों पर सपा का कब्जा है। बलिया में 7 व मऊ में 4 विधानसभा सीटें हैं। तावड़े का ज्यादा जोर बस्ती व आजमगढ़ मंडल पर होगा। गोरखपुर मंडल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का खासा प्रभाव माना जाता है। यही कारण है कि यहां अधिकतर सीटों पर भाजपा को ही जीत मिली। पार्टी को सबसे ज्यादा चिंता आजमगढ़ मंडल को लेकर है। यहां 18 सीटें पार्टी के पास नहीं हैं। इन सभी सीटों को लेकर तावड़े क्षेत्रीय टीम व वहां के जिलाध्यक्षों, पूर्व जिलाध्यक्षों के साथ मंथन करेंगे। इसके साथ ही बस्ती मंडल से भी और सीटें जीतने के लिए रणनीति बनाई जाएगी। भाजपा ने बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। ऐसे में वहां की हारी हुई 4 सीटों पर भी खूब फोकस रहेगा। तावड़े सबसे पहले क्षेत्रीय टीम के साथ बैठक करेंगे। गोरखपुर प्रवास के दौरान अधिकतर समय क्षेत्रीय कार्यालय पर ही गुजरेगा। यहां क्षेत्रीय अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ वह बात करेंगे। यहां की स्थितियों के बारे में जानेंगे। इसके साथ ही सभी 12 जिलों के जिलाध्यक्षों के साथ भी उनका संवाद होगा। यहां के कुछ अन्य पदाधिकारियों से भी मिल सकते हैं। इस क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं से भी मुलाकात होने की संभावना है। इसके साथ ही सांसदों व विधायकों से भी मुलाकात का कार्यक्रम है। जमीनी स्तर के कुछ कार्यकर्ताओं से भी तावड़े मुलाकात कर सकते हैं। विभिन्न जिलों के मीडिया प्रभारी, सह मीडिया प्रभारियों, सोशल मीडिया प्रभारियों के साथ भी संवाद की तैयारी है। तावड़े इस बात पर भी चर्चा करेंगे कि लोगों तक भाजपा के संदेश को प्रभावी तरीके से पहुंचाया जाए। ये सभी मुलाकातें अलग-अलग होंगी। भाजपा सूत्रों की मानें तो तावड़े खुलकर बोलने का मौका देंगे। अपने सवालों पर बेहिचक जवाब पूछेंगे। पार्टी के सकारात्मक व नकारात्मक, दोनों पहलुओं पर चर्चा होगी। सेवा संकल्प अभियान के दौरान ही गृह मंत्री अमित शाह के भी गोरखपुर आने की संभावना है। यह तय हो गया है कि वह गोरखपुर में ही आएंगे और यहां बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। गोरखपुर क्षेत्र एवं नजप्रतिनिधियों के साथ उनकी भी एक बैठक होगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:28
गोरखपुर : रामगढ़ ताल किनारे लेटी असहाय वृद्ध महिला की चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराया गुरुद्वारा भगत कबीरजी, मगहर की कोआर्डिनेटर जसवीन कौर ने, राहगीरों ने की सराहना
गोरखपुर : अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ ने किया IMA के चैरिटेबुल ब्लड सेंटर का लोकार्पण
गोरखपुर : डिप्टी मेयर के पति और पूर्व पार्षद ब्रजेश सिंह छोटू को सोशल मीडिया पर धमकाने के आरोप में जेल गया रजत चौधरी की जेल से बीती रात हुई रिहाई, समर्थकों में उत्साह
गोरखपुर : CM योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र शब्दावली का प्रयोग करने के आरोप में आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा के खिलाफ पुलिस को मिली 4 तहरीर
गोरखपुर : प्रसिद्ध समाजसेवी आलोक अग्रवाल ने गोला क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों में बँटवाई अनूठी राहत किट, वाटरप्रूफ, साँप-बिच्छू से बचाव सहित सोलर लाइट-पंखे की सुविधा है इस किट के टेंट में
गोरखपुर : नैनो बबल तकनीक के इस्तेमाल से रामगढ़ ताल के पानी को साफ करेगा GDA
गोरखपुर : खोराबार क्षेत्र के डांगीपार स्थित निर्माणाधीन स्कूल भवन में करंट लगने से 7 वर्षीय मासूम अंकुश की मौत
गोरखपुर ; एसटीएफ ने किया असलहा नेटवर्क का खुलासा, कैंट क्षेत्र के व्ही पार्क के निकट पकड़े गए 5 तस्कर, इंस्टाग्राम से बेचते थे असलहा, 4 पिस्टल,4 मैगजीन, एक रिवाल्वर और 5 जिंदा कारतूस बरामद