BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर • 16-10-2026

डेफ क्रिकेट की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में खेलेंगे गोरखपुर के प्रतीक

गोरखपुर : शहर के मूक-बधिर क्रिकेट खिलाड़ी प्रतीक राज चौधरी अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। उनका चयन उत्तर प्रदेश डेफ क्रिकेट टीम में हुआ है। वह 26 अक्टूबर से एक नवंबर तक गुजरात के सूरत में आयोजित होने वाली 10वीं टी-20 नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप फार डेफ में प्रदेश की ओर से खेलेंगे। उत्तर प्रदेश डेफ क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव आशीष बाजपेयी के अनुसार, राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए प्रदेश की 14 सदस्यीय टीम का चयन पूरा हो गया है। टीम की कमान सुल्तानपुर के आकाश सिंह को सौंपी गई है। आगरा के संदीप कुमार मुख्य कोच और कानपुर के आशीष बाजपेयी कोच की भूमिका निभाएंगे। अब राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उनके सामने अपनी प्रतिभा को बड़े मंच पर साबित करने का अवसर होगा। टीम में जगह मिलने से परिवार और खेल जगत में खुशी है। इनके पिता इंद्रजीत चौधरी, माता प्रीति नायक, भाई संघर्ष चौधरी और कोच दुर्गेश चौधरी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:36
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : बेटी ने जीता गोल्ड मेडल, पिता साइबर ठगी में गिरफ्तार, चिलुवाताल पुलिस ने की गिरफ्तारी,साथ में चार और धराए
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार