BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, aadityanath, modi • गोरखपुर / बेलघाट • 02-01-2026

शिक्षक ने छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाए, पहले भी यही घिनौना काम किया था, अपने घरों से बाहर नहीं निकल रही डरी हुई लड़कियां

रूरल न्यूज नेटवर्क, बेलघाट थाना क्षेत्र के सरकारी स्कूल में शिक्षक नवल किशोर ने तीन नाबालिग छात्राओं को गंदे वीडियो दिखाकर अश्लील हरकतें कीं। पहले भी शिकायतें पर भी ट्रांसफर हुआ था, लेकिन कोई कठोर कार्रवाई नहीं हुई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बेलघाट थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में तीन नाबालिग छात्राओं के साथ घिनौनी करतूत के आरोपी नवल किशोर का गंदी हरकतों से पुराना नाता रहा है। वह पहले भी इसी थाना क्षेत्र के एक अन्य सरकारी स्कूल में तैनात था। वहां भी छात्राओं के साथ अश्लील हरकतों की शिकायतें सामने आई थीं। इन्हीं हरकतों के चलते तीन वर्ष पहले उसका तबादला कर दिया गया था।

 नए विद्यालय में भी उसने छात्राओं के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। उधर, घटना के बाद से छात्राएं डरी-सहमी हैं। पुलिस ने उनके घर जाकर बयान दर्ज किए। अभिभावकों ने बताया कि बच्चियों पर इस घटना का गहरा मानसिक असर पड़ा है और वे स्कूल जाने से भी डर रही हैं।

वे घर से बाहर तक नहीं निकल रही हैं। अभिभावकों ने छात्राओं की काउंसिलिंग कराने और स्कूलों में निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। बेलघाट थाना क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय में गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मशार करने वाला यह मामला बुधवार को सामने आया।

तीन नाबालिग छात्राओं ने शिकायत की कि एक शिक्षक उन्हें न्यूड वीडियो दिखाकर उनके साथ बैड टच (अश्लील हरकत) करता था। पुलिस ने आरोपी शिक्षक नवल किशोर को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई थी।

शिक्षक की यह हरकत सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। अभिभावकों में आक्रोश है और वे सवाल उठा रहे हैं कि पूर्व में शिकायतों के बावजूद आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की गई। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कठोर कदम उठाए गए होते तो इस तरह की शर्मनाक घटना दोबारा सामने नहीं आती।

बेलघाट थाना प्रभारी विकास नाथ का कहना है कि आरोपी को जेल भिजवाने के साथ ही छात्राओं के बयान भी दर्ज करा लिए गए हैं। छात्राओं और उनके परिजनों से संवेदनशील तरीके से बातचीत की जा रही है ताकि बिना किसी दबाव के सचाई सामने आ सके। शिक्षा विभाग से भी आरोपी शिक्षक की सेवा से संबंधित रिकॉर्ड मांगा गया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:52
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस