BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi,Father, daughter, arreste • गोरखपुर / भरोहिया • 24-04-2026

पिता पर 13 साल की बेटी से छेड़खानी का आरोप, मां की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

रूरल न्यूज नेटवर्क। पीपीगंज में गुरुवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। एक मां ने अपने पति पर 13 वर्षीय नाबालिग बेटी से छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Image Source Here...

पीपीगंज थाने पहुंची मां ने अपनी तीन बेटियों के साथ पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया। उसने अपनी शिकायत में पति पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता मां द्वारा पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब पांच बजे वह अपनी दो बेटियों को घर छोड़कर काम पर चली गई थी। वह लोगों के घरों में भोजन बनाने का काम करती है। घर में उसकी 15 वर्षीय और 13 वर्षीय बेटियां मौजूद थीं।

मां का आरोप है कि उसका पति घर पर ही था। उसने सो रही 13 वर्षीय बेटी को जगाकर उसके साथ छेड़खानी की और अश्लील हरकतें कीं। बेटी इतनी डर गई कि वह शोर भी नहीं मचा सकी।

मां जब घर लौटी तो उसे घटना की जानकारी मिली। इसके बाद वह नाबालिग पीड़िता को लेकर थाने पहुंची। इस दौरान उसकी तीनों बेटियां, जिनमें एक शादीशुदा भी है, थाने पहुंचीं। उसकी दूसरी बेटी ने भी बताया कि कुछ माह पहले पिता ने उसके साथ भी गलत हरकत की थी, जिसके बाद से वह अपने बड़े पिताजी के घर रहती है।

पुलिस के अनुसार, नाबालिग पीड़िता ने छेड़खानी की बात तो बताई है, लेकिन कथित रूप से आगे हुई घटना को शर्मिंदगी के कारण पूरी तरह नहीं बता सकी। पुलिस छेड़खानी की बात स्वीकार कर रही है, लेकिन बलात्कार के मामले में अभी संशय में है। विधिक कार्यवाही शुरू हो चुकी है और नाबालिग के मेडिकल के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:09
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस