BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / भरोहिया • 01-10-2026

गोरखपुर के रसूलपुर चकिया में आधी रात घर में लूट, चार बदमाश छत के रास्ते घुसे, विरोध पर युवतियों से मारपीट

पीपीगंज : रसूलपुर चकिया गांव में 30 सितंबर रात चार बदमाश एक घर में घुसे। उन्होंने दो युवतियों को बंधक बनाकर मारपीट की, जेवरात, नकदी समेत कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। पीड़िता रोशनी साहनी की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की। रसूलपुर चकिया निवासी बलिराम साहनी इलाज के लिए पत्नी-बेटे के साथ राजकोट गए थे। घर में उनकी बहू प्रमिला (28), बेटी रोशनी (24) और प्रमिला के दो छोटे बच्चे मौजूद थे। पीड़ितों के मुताबिक, प्रमिला बरामदे में सो रही थी। बदमाश सीढ़ी की दीवार से ईंटें निकालकर घर में घुसे। उन्होंने प्रमिला के मुंह पर तकिया रखकर दबाने की कोशिश की, मारपीट कर लॉकर की चाबी मांगी। रोशनी ने FIR में बताया कि चार बदमाशों में दो ने नकाब पहना था। एक ने प्रमिला पर तमंचा ताना, दूसरे ने रोशनी को हंसिया दिखाकर डराया। बदमाशों ने उनके पहने जेवर उतरवा लिए। तहरीर के अनुसार बदमाश दो झुमके, दो मंगलसूत्र, दो पायल, एक पाजेब, छह बालियां, एक हार, एक लॉकेट, हाथ का आभूषण और करीब 40 हजार रुपये नकद ले गए। इसके अलावा पर्स में रखे कुछ रुपये भी ले जाने की बात कही गई है। घर में रखे चार बक्सों के ताले तोड़कर भी सामान निकाल लिया गया। पीड़िता ने घर में रखा कीमती सामान तोड़े जाने का भी आरोप लगाया है। रोशनी ने घटना के दौरान फोन से सूचना देने का प्रयास किया तो बदमाशों ने मोबाइल पटककर तोड़ दिया। वहीं प्रमिला ने अपना मोबाइल छिपा लिया था। घटना के बाद रोशनी ने राजकोट में रह रहे अपने भाई मोहित साहनी को जानकारी दी। उन्होंने गांव के युवकों को फोन कर घर पहुंचने को कहा। ग्रामीणों के पहुंचने तक बदमाश बाइक से फरार हो चुके थे। सूचना मिलने के बाद पीपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। सुबह फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर करीब दो घंटे तक छानबीन की और मौके से नमूने व अन्य साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। FIR में मामले की जांच उपनिरीक्षक मनीष राज को सौंपी गई है। घटना की जानकारी देने के बाद रोशनी अपनी चाची गीता देवी और चचेरे भाई के साथ पीपीगंज थाने गई थीं। वहां से लौटते समय सुबह करीब सात बजे गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर गोलीगंज के पास सड़क पर पड़े कीचड़ के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में रोशनी और गीता देवी घायल हो गईं। दोनों को पहले सीएचसी जंगल कौड़िया ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बाद में परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर कैंपियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह बुधवार शाम पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली। विधायक ने पुलिस अधिकारियों से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। सीओ कैंपियरगंज अनुराग कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। कैंपियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह बुधवार शाम पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली। विधायक ने पुलिस अधिकारियों से बात कर मामले का शीघ्र खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।


Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:28
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस