BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Gas agency • गोरखपुर / भरोहिया • 15-04-2026

पीपीगंज में गैस एजेंसी निलंबित, ग्राहक परेशान, एक माह बाद भी होम डिलीवरी नहीं

रूरल न्यूज नेटवर्क। पीपीगंज में आशीष इंडेन गैस सर्विस के निलंबन के एक माह बाद भी चालीस हजार ग्राहकों की परेशानी कम नहीं हुई है। इन ग्राहकों को गैस वितरण की जिम्मेदारी महराजगंज की कृपा गैस एजेंसी सहित पांच अन्य एजेंसियों को दी गई है। हालांकि, अभी तक कोई भी एजेंसी ग्राहकों को होम डिलीवरी उपलब्ध नहीं करा पा रही है।

इसके कारण जिन घरों में महिलाएं हैं और पुरुष नौकरी या व्यवसाय करते हैं, उन्हें रसोई गैस लेने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। इससे स्थानीय लोगों में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ शासन-प्रशासन के खिलाफ भी नाराजगी का माहौल है। चिन्हित की गई एजेंसियों के वाहन मनमाने तरीके से कहीं भी गाड़ी लगाकर वितरण शुरू कर देते हैं।

Image Source Here...

गाड़ी आने की जानकारी मिलने के बाद भारी संख्या में लोग पहुंचकर घंटों लाइन में लगकर सिलेंडर लेने को मजबूर हैं। इस स्थिति का फायदा उठाते हुए हॉकर बिना होम डिलीवरी किए 975 रुपये की जगह ग्राहकों से 1050 से 1100 रुपये तक खुलेआम वसूल रहे हैं। विरोध करने पर हॉकर ग्राहकों से एजेंसी के गोदाम से सिलेंडर लेने को कहते हैं, जिससे मजबूर ग्राहक मनमाना भुगतान करने को विवश हैं।

बुधवार दोपहर गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर गोलीगंज में बने ओवरब्रिज के नीचे एक एजेंसी के दो वाहन रसोई गैस का वितरण करते देखे गए। दोनों गाड़ियों के सामने भारी संख्या में लोग लाइन लगाकर सिलेंडर ले रहे थे। इस दौरान पुल के नीचे से गोरखपुर, सोनौली और कस्बे से लगातार वाहन गुजरते रहे, जिससे भीड़भाड़ की स्थिति बनी रही। स्थानीय ग्राहकों में आशुतोष सिंह, अजय अग्रहरि, पवन जायसवाल और संतोष मिश्रा ने जिम्मेदारों से गैस की होम डिलीवरी जल्द शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जरूरी काम छोड़कर और जान जोखिम में डालकर सिलेंडर लेना उनकी मजबूरी बन गया है।

अधिकारी रामेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी एजेंसियों को जल्द ही होम डिलीवरी शुरू करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:05
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस