इंटर की छात्रा रहस्यमय हालात में लापता, पिता ने युवक पर लगाया बेटी को ले जाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
रूरल न्यूज नेटवर्क।पीपीगंज थाना
क्षेत्र के एक गांव से 19
वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई।
छात्रा नगर पंचायत के एक इंटर कॉलेज में कक्षा-12 की पढ़ाई कर
रही थी। परिजनों ने मामले में एक स्थानीय युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का
आरोप लगाया है। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मचा हुआ है।
Image Source Here...
समझाने गए थे, फिर भी नहीं
माना युवक
छात्रा के पिता ने पुलिस को
दी तहरीर में बताया कि बीते 12 मई को वह आरोपी युवक के घर
गए थे और उसे उनकी बेटी को परेशान न करने की चेतावनी दी थी। आरोप है कि इसके
बावजूद युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। पिता का कहना है कि बाद में युवक उनकी
बेटी को कहीं लेकर चला गया। काफी तलाश के बाद भी जब छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला
तो उन्होंने पीपीगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई।
जल्द किया जाएगा खुलासा
मामले में ज्ञानेंद्र
सिंह ने बताया कि छात्रा के लापता होने की सूचना मिली है। तहरीर के आधार पर जांच
शुरू कर दी गई है और छात्रा की तलाश के लिए टीम लगाई गई है। पुलिस का कहना है कि
जल्द ही छात्रा को बरामद कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
Share On :
×
15:15
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा