BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, PRV jawan • गोरखपुर / भरोहिया • 18-04-2026

जमीनी विवाद में पीआरवी जवान पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालने व मारपीट का केस, आरोपी फरार

रूरल न्यूज नेटवर्क। पीपीगंज में एक जमीनी विवाद के दौरान पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) जवान पर हमला किया गया। इस घटना में जवान घायल हो गया। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

यह घटना बुधवार शाम करीब चार बजे पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 स्थित बेलौहा गांव में हुई। यहां दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया। सूचना मिलने पर पीपीगंज पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर थाने ले जा रही थी। इसी दौरान एक पक्ष के दो व्यक्तियों ने अचानक पीआरवी जवान पर हमला कर दिया। उन्होंने जवान के साथ मारपीट की और उसका सिर फोड़ दिया। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

घायल पीआरवी जवान की तहरीर पर पीपीगंज पुलिस ने बेलौहा गांव निवासी विजय पासवान और उसकी मां के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने का आरोप है।

Image Source Here...

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है और उनकी तलाश तेज कर दी गई है। क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि पीआरवी जवान के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:56
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस